करिये यह उपाय माता रानी नहीं आने देगी कभी आर्थिक तंगी

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शुक्रवार का दिन माता रानी का होता है। इसके साथ ही इस दिन भक्त संतोषी माता का व्रत भी रखते हैं।वहीं विशेषकर शुक्रवार के दिन महिलाएं या लड़कियां व्रत रखती हैं। इसके अलावा इस दिन व्रत रखने से माता रानी आशीर्वाद देती हैं और मां की कृपा से जीवन की समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही आज हम आपको शुक्रवार के कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिनको अगर आप अपने आर्थिक तंगी के दिनों में करेंगे तो आपकी अर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी और जीवन में सबकुछ सामान्य होने लगेगा।  आइये जानते क्या है यह उपाय|

पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी और केसर
शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी और थोड़ी सी केसर व एक चांदी के सिक्के के साथ बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय से कुछ ही दिनों में घर में धन आना शुरू हो जाएगा।

कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं
शुक्रवार के दिन तीन कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं। इसके बाद में उन्हें दक्षिणा और पीला वस्त्र भी भेंट स्वरुप दें। कुंवारी कन्याओं को मां का ही रूप माना जाता है।

गाय के घी का दीया जलाएं
शुक्रवार के दिन ईशान कोण में गाय के घी से लाल रंग के सूती धागे का दीपक जलाएं। इसका प्रभाव तुरंत आपको दिखने लगेगा।

दक्षिणावर्ती शंख में जल
शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। वहीं ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे खुश हो जाएंगी और धन कि वर्षा करेंगी, जिससे आपके जीवन की सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।

शनि देव के साथ हनुमान जी भी होंगे प्रसन्न करें यह काम
माँ दुर्गा की इन बातो को जीवन में लाने से मिलेगी सम्पन्नता

Check Also

पढ़िए मई में आने वाले शुभ दिन की सूची

जल्द ही मई महीने की शुरुआत होने जा रही है। हिन्दू धर्म में किसी भी …