घर में इस तरह करें कपूर का इस्तेमाल, धन-धान्य होंगे परिपूर्ण

हम सभी अपने घरों में सुबह-शाम भगवान की आरती करते हैं। इसमें हम कई चीजों का इस्तेमाल भी करते हैं जिसमें से कपूर बेहद अहम मानी गई है। पूजा के समय कपूर जलाने की प्रथा प्राचीन समय से ही चली आ रही है। ज्योतिष के अनुसार, घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। आज हम अपने पाठकों को बताएंगे कि घर पर कपूर जलाने से आप कैसे मालामाल हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री जी से।

ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री जी के अनुसार, कई लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उन्हें देवदोष और पितृदोष है। ऐसे में अगर आप घर में सुबह, शाम और रात में घी से भिगोया हुआ कपूर जलाएं और शौचालय और बाथरूम में कपूर की 2-2 टिकियां रख दें, तो साथ ही देवदोष और पितृदोष का शमन होता है।

राहू, केतू और शनि के कारण ही आकस्मिक घटना या दुर्घटना होती है। यही नहीं, हमारी तंद्रा और क्रोध भी कई बार दुर्घटना का कारण बनती है। ऐसे में अगर आप रात को सोने से पहले कपूर जलाएंगे तो आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा। इसके अलावा आप रात को हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद भी कपूर को जला सकते हैं, इससे भी आकस्मिक घटना की परेशानी से निजात मिलती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर कई कोशिशों के बाद भी आपका कोई काम नहीं बन हो या आपका कोई काम नहीं बन पा रहा हो तो आप चांदी की कटोरी में लगातार लौंग और कपूर जलाएंगे तो आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे। साथ ही धन की कमी भी नहीं रहेगी। कई बार वास्तुदोष के कारण घर में शांति नहीं रहती है। वहीं, काम में भई घाटा होता रहता है। ऐसे में अगर आप वास्तुदोष को हटाने के लिए या फिर नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति चाहते हैं तो आप अपने घर या दुकान में कपूर की गोलियां रख सकते हैं। इससे आपके घर में धन का लाभ भी मिलता है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर रोज सुबह-शाम घी में भिगोया हुआ कपूर जलाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं रहता है। वहीं, भाग्य चमकाने के लिए आप 12 साबूदाने को कपूर के साथ जला दें। अगर यह काम बृहस्पतिवार को किया जाए तो ज्यादा शुभ होता है। धनी की कमी को दूर करने के लिए रात को रसोई समेटने के बाद चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जला दें।

इस वर्ष 23 जुलाई दिन मनाया जा रहा हरियाली तीज, शाम को विधिपूर्वक करें मां पार्वती की पूजा
राशियों के हिसाब से कपड़ों का रंग, ऐसे करें हरियाली तीज पर पूजन

Check Also

काशी में क्यों खेली जाती है चिता की राख से होली? जानें

 सनातन धर्म में होली के पर्व का बेहद खास महत्व है। इस त्योहार को देशभर …