रक्षाबंधन पर सिर्फ भाई को ही नहीं बांधी जाती हैं राखी, जानें इस पर्व से जुड़ीं रोचक तथ्य

भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्यौहारों में रक्षाबंधन का नाम भी शामिल है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, हालांकि हर जगह ऐसा नहीं होता है। आइए जानिए रक्षाबंधन से जुड़ीं कुछ रोचक जानकारी के बारे में।

जानिए रक्षाबंधन से जुड़ीं इन विशेष बातों के बारे में 

– सामान्य तौर पर राखी केवल बहनें भाई को ही बांधती है, हालांकि कई बार देखा गया है कि ब्राह्मणों, गुरुओं और नेता या प्रतिष्ठित व्यक्ति, घर-परिवार के सदस्यों को भी रक्षा सूत्र बांधा जाता है।

– कई स्थानों पर न केवल भाई, गुरु, ब्राह्मण आदि को राखी बांधी जाती है, बल्कि देवी-देवताओं, वृक्षों अदि को भी राखी बांधने की परंपरा है।

– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जो कि एक बहुत बड़ा संगठन है, संघ के पुरुष इस दिन भाईचारे के लिए ये एक दूसरे को भगवा रंग की राखी बांधते हैं।

– इस त्यौहार को यूं तो भारत समेत पूरी दुनिया में मनाया जाता है, वहीं हमारे पड़ोसी देश नेपाल में इसे अलग तरह से मनाया जाता है। इस दिन नेपाल के पहाड़ी इलाकों के ब्राह्मण और क्षेत्रीय संप्रदाय में रक्षाबन्धन पर गुरू के हाथों में राखी बांधी जाती है।

– महाराष्ट्र में रक्षाबंधन को नारियल पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। महाराष्ट्र में इस दिन लोग नदी में स्नान के बाद जनेऊ भी बदलते हैं।

– रक्षाबंधन के दिन राजस्थान में रामराखी और चूड़ाराखी या लूंबा बांधने की परंपरा भी है। रामराखी भगवान को बांधी जाती है, वहीं चूड़ा राखी नंदें अपनी भाभियों को बांधती हैं।

कैसे मनाते हैं रक्षाबंधन ?

रक्षाबंधन के दिन बहने अपनी भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और बदले में बही अपने बहन को तोहफा देते हैं। तोहफे में पैसे, कपड़े आदि कुछ भी हो सकते हैं। साथ ही वे बहन को उनकी रक्षा का वचन भी देते हैं। रक्षाबंधन का यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है।

बकरीद पर देने जा रहे हैं बकरे की कुर्बानी तो इन बातों का रखे ख्याल
पृथ्वी में समा गए थे राजा बलि, जानें ओणम पर्व से जुड़ें रोचक कथा

Check Also

बजरंगबली की पूजा के दौरान महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

यूं तो हनुमान जी की रोजाना पूजा की जाती है। इसके अलावा मंगलवार के दिन …