जानिए भारत में कहां स्तिथ है सबसे बड़ा गणेश मंदिर…

सभी देवी-देवताओं में श्री गणेश जी को प्रथम पूजा जाता है। श्री गणेश जी को प्रथम पूजनीय के नाम से भी जाना जाता है। किसी भी शुभ कार्य में सर्वप्रथम गणेश जी को याद किया जाता है। शिव जी और माता पार्वती के पुत्र गणेश जी की महिमा काफी निराली है। यूं तो भारत में गणेश जी के कई मंदिर मौजूद है। हालांकि बात जब सबसे बड़े गणेश मंदिर  की आती है तो बहुत कम लोग ही इसके बारे में जानते हैं। तो आइए जानते हैं भारत के सबसे बड़े गणेश मंदिर के बारे में।

प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश का भारत में सबसे बड़ा मंदिर गुजरात के शहर अहमदाबाद के नजदीक स्थित है। अहमदाबाद से 32 किलोमीटर दूर मेहमदाबाद में यह मंदिर मौजूद है और इसे भारत का सबसे बड़ा गणपति मंदिर कहते हैं। इसका निर्माण साल 2014 में हुआ था। मंदिर को सिद्धिविनायक मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंदिर को बनाने में कुल 14 करोड़ रु खर्च हुए थे।

गणेश जी का यह मंदिर 6 लाख स्क्वायर फीट में बना है। जमीन से 20 फीट ऊंचाई पर यह मंदिर बना हुआ है। आप देख सकते हैं कि श्री गणेश जी की मूर्ति जमीन से 56 फीट की ऊंचाई पर स्थापित है। सिद्धिविनायक मंदिर की कुल ऊंचाई 71 फीट है। गुजरात में अंबाजी, सोमनाथ, पावागढ़, अक्षरधाम जैसे और भी कई धार्मिक स्थलों के साथ ही अब सिद्धिविनायक मंदिर का नाम भी प्रमुख रूप से जुड़ गया है। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में लोग यहां गणेश जी के दर्शन हेतु आते हैं।

एक नज़र में महमदाबाद का सिद्धिविनायक मंदिर 

सिद्धिविनायक मंदिर की चौड़ाई – 80 फ़ीट
सिद्धिविनायक मंदिर की ऊंचाई – 71 फ़ीट
सिद्धिविनायक मंदिर निर्माण स्थल – 6 लाख स्क्वेयर फीट
सिद्धिविनायक मंदिर लंबाई – 120 फ़ीट

सिद्धिविनायक मंदिर में मिलेंगी ये सुविधाएं 

– सीढ़ियां तो आने जाने के लिए है ही इसके साथ ही आप लिफ्ट का प्रयोग भी कर सकते हैं।

– पार्किंग स्थल भी काफी बड़ा है। जिसमे 200 बसें, 500 कारें और 2 हजार दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं।

– मंदिर में विशाल पार्क बना हुआ है। साथ ही विशाल झरने भी मनमोहक है।

शिव जी और नर्मदा के बीच का है ये संबंध नहीं जानते होंगे आप
13 सितंबर को है इंदिरा एकादशी, जानें- व्रत की पौराणिक कथा

Check Also

पापमोचनी एकादशी पर करें भगवान विष्णु के 108 नामों का जाप

पापमोचनी एकादशी बेहद पवित्र मानी जाती है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु और देवी …