लक्ष्मी माँ की इस तरह करे आराधना, धन की होगी वर्षा

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। आज के दिन मां लक्ष्मी भक्तों की पूजा अर्चना से आसानी से खुश होकर शुभ फल का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। मान्यता है की शाम को मां लक्ष्मी  की पूजा से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। शुक्रवार को विधि विधान के साथ पूजा करने वाले भक्तों से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और जातकों पर धन वर्षा का वरदान देती हैं। घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए लोग शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करते है। शास्त्रों में कहा गया है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की परेशानी कभी नहीं होती है। धर्मग्रंथों में धन समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को बताया गया है। इन्हें भगवान विष्णु की पत्नी और आदिशक्ति के रूप में भी पूजा जाता है। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। भक्त अपनी क्षमता के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसाद चढ़ाते हैं। तो चलिए  जानते हैं ऐसे 5 प्रसाद के बारे में जिनके बिना शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है..

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को जरूर चढ़ाएं ये 5 प्रसाद:

-मां लक्ष्मी का प्रिय फल होने के कारण ही नारियल को श्रीफल कहा जाता है। लक्ष्मी जी को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने से मां प्रसन्न होती हैं।

-बताशे का संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। यही वजह है कि बताशे मां लक्ष्मी को प्रिय हैं। शुक्रवार को मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाया जाता है।

-सिंघाड़ा भी मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है। पानी में पैदा होने वाला यह फल माता रानी को बहुत प्रिय है। यह एक मौसमी फल है।

-धन की देवी कही जाने वाली माता लक्ष्मी को पान बहुत पसंद है। इसलिए पूजा के बाद देवी को पान का भोग जरूर लगाना चाहिए।

-मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला फल यानी कि मखाना बहुत प्रिय है। इसका कारण यह है कि यह पानी में एक कठोर आवरण में बढ़ता है और इसलिए यह हर तरह से शुद्ध और पवित्र होता है। लक्ष्मी जी को मखाना चढ़ाने से वह अधिक प्रसन्न होती हैं तथा अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करती हैं।

-इसके अलावा आप अपनी श्रद्धानुसार लक्ष्मी जी को फल, मिठाई, सूखे मेवे का भी भोग लगा सकते हैं। यह प्रसाद आप माता को अर्पित करके जीवन में हर तरह की खुशियां पा सकते हैं।

इन वस्तुओं के बिना हर पूजा रहती है अधूरी
रामायण के खलनायक 'रावण' से जुडी यह बातें जानकर आपको होगी बड़ी हैरानी

Check Also

पढ़िए मई में आने वाले शुभ दिन की सूची

जल्द ही मई महीने की शुरुआत होने जा रही है। हिन्दू धर्म में किसी भी …