मोर पंख के है कई लाभ, इस तरह करें उपयोग, पैसो की नहीं होंगी समस्या

भारत देश धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है, वही हिंदू धर्म में मोर पंख की खास अहमियत है। प्रभु श्री कृष्ण मोर पंख को अपने मुकुट पर सजाते हैं। प्रथा है कि बिना मोर पंख के प्रभु श्री कृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसके अतिरिक्त प्रभु श्री शिव के पुत्र कार्तिकेय, माता सरस्वती तथा इंद्रदेव का वाहन मोर हैं। इतना ही नहीं कई ग्रथों को मोर पंख से लिखा गया हैं। वास्तु शास्त्र तथा ज्योतिष शास्त्र में मोर पंख की अहमियत के बारे में कहा गया है।

वही कई लोग मोर पंख का उपयोग घर को सजाने के लिए करते हैं। मोर पंख दिखने में बेहद खूबसूरत होता है जो आपके मन को मोह लेता है। अधिकांश लोग मोर पंख के बारे में ये बातें जानते होंगे। किन्तु आप शायद ही जानते होंगे कि घर में मोर का पंख रखना बहुत लाभदायक होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मोर पंख लगाना शुभ होता है। इसे लगाने से घर की समस्याएं दूर होती है। आइए जानते हैं घर में मोर पंख लगाना कितना लाभदायक होता है।

वास्तु के मुताबिक, मोर पंख को फोटो फ्रेम में लगाकर रखने से आर्थिक समस्यां दूर हो जाती है। कहा जाता है कि मोर पंख लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अतिरिक्त जिस स्थान पर आप रुपये-पैसे रखते हैं वहां एक मोर पंख अवश्य रखें। ऐसा करने से पैसों की समस्यां नहीं होती है। हमने अक्सर अपने घर के बड़ों से सुना हैं कि मोर पंख पुस्तक में रखने से अच्छा होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है उन्हें अपनी पुस्तक में मोर पंख रखना चाहिए। ऐसा करने से एकग्रता बढ़ती हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के मूख पर मोर पंख लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। यदि पति- पत्नी के रिश्ते में तनाव रहता है तो घर के बेडरूम में मोर पंख की तस्वीर लगाएं।

चाणक्य नीति: धन पर निर्भरता ठीक नहीं, बुद्धि से लें काम
आज है कृष्ण चतुर्थी, जानिए आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Check Also

बजरंगबली की पूजा के दौरान महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

यूं तो हनुमान जी की रोजाना पूजा की जाती है। इसके अलावा मंगलवार के दिन …