अमावस्या तिथि का दिन शास्त्रों में बहुत खास महत्व रखता है। यह दिन पितरों की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जात हैं। साल में कुल 12 अमावस्या पड़ती है। इस दिन लोग तीर्थ स्थलों पर स्नान, दान और श्राद्ध कर्म करने के लिए जाते हैं, क्योंकि ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
इस साल फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आप पितरों की कृपा चाहते हैं, तो कुछ विशेष चीजों का दान अवश्य करें, जो इस प्रकार हैं –
गाय के घी का दान
फाल्गुन अमावस्या के दिन गाय के घी का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए इसका दान जरूर करें। ऐसा कहा जाता है कि घी का दान करने से भगवान शंकर और श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही जीवन के सभी दुखों का अंत होता है।
रंगों या गुलाल का दान
फाल्गुन अमावस्या के दिन गुलाल का दान सबसे शुभ माना गया है, क्योंकि यह रंगों का महीना है। ऐसे में गुलाल का दान अवश्य करें, जो जातक ऐसा करते हैं उनका घर खुशियों से भरा रहता है। साथ ही जीवन में रंगों की तरह हरियाली छाई रहती है।
बांसुरी का दान
फाल्गुन अमावस्या के दिन बांसुरी का दान करना बेहद कल्याणकारी माना गया है, क्योंकि इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विधान है और श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय चीज बांसुरी हैं। इसलिए इसका दान अवश्य करें, जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन सुखी होता है।
काले तिल का दिन
अमावस्या तिथि के दिन काले तिल का दान करना चाहिए। काले तिल का दान करने से अद्भुत लाभ मिलते हैं। साथ ही कुंडली से बुरे ग्रहों का प्रभाव समाप्त होता है। यही नहीं व्यक्ति का जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहता है। ऐसे में इसका दान फाल्गुन अमावस्या के दिन जरूर करें।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।