घर से इन चीजों को रखें दूर, वरना शुरू हो जाएंगे उल्टे दिन

वास्तु नियमों का ध्यान रखने से व्यक्ति के जीवन में एक सकारात्मकता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से घर में रखी कुछ चीजें परेशानी का सबब बन सकती हैं। ऐसे में इन चीजों को तुरंत घर से बाहर कर देने में ही भलाई है। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए वरना व्यक्ति को तरह-तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती है।

वास्तु शास्त्र, हिंदू धर्म के सबसे पुराने और जरूरी विज्ञानों में से एक माना गया है। वास्तु शास्त्र असल में दिशाओं पर जोर देता है। वास्तु के अनुसार हर चीज को रखने के लिए एक सही दिशा का वर्णन किया गया है। इस दिशाओं का ध्यान रखने पर कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है।वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि कुछ चीजों को घर में रखने से दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।

बढ़ सकती हैं परेशानियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पुरानी चीजें रखने से नकारात्मकता बढ़ सकती है। ऐसे में कभी भी घर में जंग लगे तालों या फिर पुराने तालों को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता फैल सकती है और आर्थिक परेशानियां भी खड़ी हो सकती हैं।

घर से बाहर कर दें ये चीजें

कई लोगों को घर में पुराने अखबार, या फिर रद्दी इकट्ठा करने की आदत होती है। लेकिन वस्तु की दृष्टि से इस आदत को बिल्कुल भी सही नहीं माना गया है। ऐसा करने से घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके, पुराने अखबारों और रद्दी वगैराह को घर से बाहर कर देना चाहिए।

आ सकती है करियर में बाधा

वास्तु शास्त्र में माना गया है, कि घर में फटे पुराने-कपड़े भी नहीं रखने चाहिए, इससे घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। जिससे व्यक्ति को करियर में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

फैलती है नेगेटिव एनर्जी

वास्तु की दृष्टि से बंद घड़ी को घर में रखना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि इससे व्यक्ति का खराब समय शुरू हो जाता है। इसके साथ ही घर में टूटी-फूटी चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। इससे भी नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है। ऐसे में उन चीजों को घर से बाहर कर दें, जिनकी आपको कोई जरूरत नहीं है।

11 जून का राशिफल
मां गंगा को बेहद प्रिय हैं ये भोग

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …