लहसुन से करे ये…टोटका और फिर देखिए कैसे चमकेगी आपकी किस्मत

लहसुन का प्रयोग सब्जी बनाते समय होता है और इसे सब्जी में डाला जाता है। लहसुन और प्याज को एक ही श्रेणी में रखा जाता है और ये दोनों चीजें मंदिर या पवित्र स्थल से दूर रखी जाती हैं। लहसुन के अंदर कई सारे पोषक तत्व पाए जातें हैं और इसे आयुर्वेद में बेहद ही चमत्कारी माना जाता है। कई तरह की दवाओं को बनाने में लहसुन का प्रयोग जरूर किया जाता है

और इसको खाने से कई रोग चुटकी में सही हो जाते हैं। लहसुन के साथ कई सारे टोटके भी जुड़े हुए हैं और इन टोटकों को करने से जीवन की कई सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

लहसुन में सल्फ्यूरिक एसिड, विटामिन ए, बी, सी और एलीसिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कि शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। इसे खाने से लिवर एकदम स्वस्थ रहता है और सर्दी जुखाम जैसी समस्या भी नहीं होती हैं। वहीं लहसुन के साथ कौन से टोटके जुड़े हुए हैं उनकी जानकारी इस प्रकार है।

होता है धन लाभ

लहसुन की एक कली आपको अमीर बना सकती है। जी हां, लाल किताब में बताए गए इस टोटके की मदद से आप अमीर बन सकते हैं। लहसुन से जुड़े इस टोटके के तहत एक लहसुन की कली को आप अपने पर्स के अंदर रख लें। ऐसा करने से पर्स हमेशा पैसों से भरा रहेगा और कभी भी खाली नहीं होगा।

बुरे सपने आना हों बंद

जिन लोगों को बुरे सपने आते हैं वो लोग सोने से पहले अपने तकिये के नीचें एक लहसुन की कली रख दें। ऐसा करने से बुरे सपने आना बंद हो जाएगें। इसके साथ ही आपकी किस्मत भी चमक जाएगी।

नेगेटिव एनर्जी रहे दूर

अगर आपको अपने आसपास नेगेटिव एनर्जी महसूस होती है तो आप रात को सोते समय अपने तकिये के पास लहसुन को रख दें। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी एकदम दूर हो जाएगी और आपको सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी।

बढ़ता है प्यार

अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उस व्यक्ति के तकिये के नीचे लहसुन रख दें। ये टोटका करने से वो व्यक्ति आपकी और आकर्षित होने लग जाएगा और आप से प्यार करने लगेगा।

आर्थिक तंगी हो दूर

आर्थिक तंगी से परेशान लोग दो कलियां लाल रंग के कपड़े में बांध दें और इस कपड़े को जमीन के अंदर दबा दें। लहसुन से जुड़ा ये टोटका करने से आपको धन लाभ होगा और तंगी दूर हो जाएगी।

व्यापार में हो तरक्की

व्यापार में तरक्की पाने के लिए आप लहसुन से जुड़े इस टोटके को करें। इस टोटके को करने से आपका व्यापार सही से चलने लग जाएगा और व्यापार की आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। आप शनिवार के दिन लहसुन की 5-7 कलियों एक कपड़े में बांध लें और इस कपड़े को अपने व्यापार स्थल के मुख्य दरवाजे पर टांग दें। ये टोटका करने से व्यापार चलने में जो भी दिक्कतें आ रही हैं वो सभी दूर हो जाएंगी।

क्लासमेट रह चुके है, बॉलीवुड के ये 12 सितारे, इस एक्ट्रेस को तो स्कूल में ही हो गया था प्यार
भारत सेना के इस जवान विश्व बॉडी बिल्डिंग ने 2019 में जीता स्वर्ण पदक

Check Also

काशी में क्यों खेली जाती है चिता की राख से होली? जानें

 सनातन धर्म में होली के पर्व का बेहद खास महत्व है। इस त्योहार को देशभर …