श्री अयोध्या जी: संक्षिप्त परिचय

अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक अति प्राचीन धार्मिक नगर है। यह फैजाबाद जिला के अन्तर्गत आता है। यह सरयू नदी (घाघरा नदी) के दाएं तट पर बसा है। प्राचीन काल में इसे ‘कौशल देश’ कहा जाता था। अयोध्या हिन्दुओं का प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में एक है।

प्रमुख आकर्षण

jai_sri_ram_by_mskumar-d39vbohइस प्राचीन नगर के अवशेष अब खंडहर के रूप में रह गए हैं जिसमें अच्छे मंदिर भी हैं। वर्तमान अयोघ्या के प्राचीन मंदिरों में सीतारसोई तथा हनुमानगढ़ी मुख्य हैं। कुछ मंदिर 18वीं तथा 19वीं शताब्दी में बने जिनमें कनकभवन, नागेश्वरनाथ तथा दर्शनसिंह मंदिर दर्शनीय हैं। कुछ जैन मंदिर भी हैं। यहाँ पर वर्ष में तीन मेले लगते हैं – मार्च-अप्रैल, जुलाई-अगस्त तथा अक्टूबर-नंवबर के महीनों में। इन अवसरों पर यहाँ लाखों यात्री आते हैं। अब यह एक तीर्थस्थान के रूप में है।

 

श्री अयोध्या धाम के प्रमुख दर्शनीय स्थल

 हनुमान गढ़ी, अयोध्या

राम जन्‍म भूमि, अयोध्या

सीता की रसोई, अयोध्या

ऋषभदेव राजघाट उद्यान, फैजाबाद

कनक भवन

कलकत्ता किला, फैजाबाद

गुप्तार घाट, फैजाबाद

गुलाब बाड़ी, फैजाबाद

चक्र हरजी विष्‍णु मंदिर, अयोध्या

तुलसी उद्यान, अयोध्या

तुलसी स्‍मारक भवन, अयोध्या

त्रेता – के – ठाकुर, अयोध्या

दशरथ भवन, अयोध्या

नागेश्‍वर नाथ मंदिर, अयोध्या

फैजाबाद संग्रहालय, फैजाबाद

बहू बेगम का मकबरा, फैजाबाद

मणि पर्वत, अयोध्या

मोती महल, फैजाबाद

राम कथा पार्क, अयोध्या

राम की पौढ़ी, अयोध्या

 

यातायात के साधन

वायु मार्ग-

अयोध्या का निकटतम एयरपोर्ट फ़ैज़ाबाद में है जो लगभग 15 किमी. की दूरी पर है। यह एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों से विभिन्न फ्लाइटों के माध्यम से जुड़ा है।

रेल मार्ग-

फैजाबाद अयोध्या का निकटतम रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन मुगल सराय-लखनऊ लाइन पर स्थित है। उत्तर प्रदेश और देश के लगभग तमाम शहरों से यहां पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग-

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसें लगभग सभी प्रमुख शहरों से अयोध्या के लिए चलती हैं। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग से अयोध्या जुड़ा हुआ है।

 

 संबंधित वीडियो

 

संक्षिप्त परिचय: श्री अयोध्या जी श्रद्धालु सेवा संस्थान