इस स्त्री के देखने से काले हो गए थे युधिष्ठिर के पैरों के नाखून…

महाभारत के रचयिता महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास हैं। शास्त्रों में महाभारत को पांचवा वेद कहा गया है। इसमें कुल एक लाख श्लोक हैं। इसी कारण से महाभारत को शतसाहस्त्री संहिता भी कहते हैं। महाभारत की कथा जितनी बड़ी है उतनी रोचक भी है। महाभारत में कई ऐसे रोचक प्रसंग हैं जो हम नही जानते। इनमे से एक प्रसंग है जिसके अनुसार एक स्त्री के देखने मात्र से युधिष्ठर के पैरों के नाखून काले हो गए थे।

आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ जो युधिष्ठर के पैरों के नाखून काले हो गए।

महाभारत का युद्ध समाप्त होने क बाद पांडव धृतराष्ट्र व गांधारी से मिलने गए। उनका वहां जाने का एक मात्र उद्देश्य कौरवों की मृत्यु के लिए खेद प्रकट करना था। परन्तु उस समय गांधारी पांडवों से बहुत क्रोधित थी। गांधारी के क्रोध का कारण पांडवों द्वारा अन्यायपूर्वक किया गया दुर्योधन का वध था। पांडव जानते थे कि गांधारी के क्रोध का कारण वही लोग हैं। इसलिए वह डरते-डरते गांधारी के पास पहुंचे और दुर्योधन के वध की बात की। भीम ने गांधारी से कहा कि धर्मयुद्ध में दुर्योधन से कोई नहीं जीत सकता था। यदि मैं अधर्मपूर्वक दुर्योधन को नहीं मारता तो वह मेरा वध कर देता।

गांधारी ने भीम से क्रोध भरे शब्दों में कहा कि तुमने युद्धभूमि में दु:शासन का खून पिया, क्या वह उचित था? तब भीम ने कहा कि जब दु:शासन ने द्रौपदी के बाल पकड़े थे, उसी समय मैंने यह प्रतिज्ञा की थी। परन्तु उसका खून मेरे दांतों से आगे नहीं गया। यदि मैं अपनी प्रतिज्ञा पूरी नहीं करता तो क्षत्रिय धर्म का पालन नहीं कर पाता।

बसंत पंचमी पर कुछ इस तरह करे सरस्वती माता का पूजन...
भगवान दत्तात्रेय के विविध रूप और पादुका पूजन

Check Also

घर में घुसते ही नहीं पड़नी चाहिए इन चीजों पर नजर…

वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। मान्यताओं के अनुसार, यदि …