इस गांव में आज भी नहीं है दरवाजे शनि देव करते है भक्तो की रक्षा

शनि भगवान वैसे तो सभी भक्तो की मनोकामनाएं पूरी करते है। साथ ही अपने भक्तो के सारे कष्टो को भी हरते है। शनि शिगनापुर में स्थित भगवान शनि भगवान का मंदिर वैसे तो कई कथाओ के चलते प्रसिद्ध है ही लेकिल शायद ही आपको इस बारे में पता होगा ही यहाँ रहने वाले लोगो के घरो में दरवाजे ही नहीं है। उनका मानना है की उनकी और उनके घर की रक्षा स्वयं भगवान शनि देव करते है। उनके घरो में चोखट तो है लेकिन दरवाजे नहीं है। उन्हें शनि देव पर काफी भरोसा है और उनकी शक्ति पर भी।

शिगनापुर में रहने वाले का मानना है की उनकी रक्षा स्वयं शनि देव करते है। यहाँ रहने वाले लोगो को शनि देव पर इतना भरोसा है की वह अपने लाकरो में भी ताले नहीं लगाते है। यही नहीं यहाँ कुछ समय पहले एक यूको बैंक की शाखा खुली थी जिसके लाकरो पर भी ताले नहीं लगाये थे। लोगो को शनि देव पर इतना भरोसा है की वह सब कुछ शनि देव पर ही छोड़ देते है। और कभी भी किसी दुर्घटना से डरते नहीं है। वहा के रहवासियो का ऐसा मानना है की यहाँ शनि देव का वास है इसलिए कोई भी चोरी करने का विचार भी अपने मन में नहीं ला सकता है। और यदि किसी ने ऐसा किया भी तो भगवान शनि के प्रकोप से वह और उसका पूरा परिवार नहीं बच सकता ।

बालाजी मंदिर : आमिर गरीब सब सामान
जाने कैसे माँ संतोषी का व्रत दिलाता है ग्रहों से शांति

Check Also

देवी पार्वती ने क्यों लिया था मां काली का रूप? जानिए

 हिंदू धर्म में नवरात्र के पर्व का विशेष महत्व है। इस दौरान देवी दुर्गा के …