हनुमान जी के इन मंत्रों का करें जाप, फिर होगा ये चमत्कार

हनुमान जी की सच्चे मन से अराधना करने से सारे कष्ट दूर होते हैं और पवन पुत्र अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं। इतना ही नहीं भगवान शिव की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।जानें बजरंगबली को प्रसन्न करने वाला मंत्र…

– ॐ नमो भगवते पंचवदनाय पूर्वकपिमुखाय ठं ठं ठं ठं ठं सकल शत्रु संहारकाय स्वाहा ||
अगर आप किसी मुकदमे में उलझे हुए हैं, अगर आप ऑफिस में बैक बाइटिंग से परेशान हैं, अगर आप अपने रिश्तेदारों से परेशान हैं, अगर आप अपने पड़ोसियों से परेशान हैं या अन्य किसी दुश्मन से परेशान हैं, तो आज के दिन आपको हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

– ॐ नमो भगवते पंचवदनाय दक्षिणमुखाय करालवदनाय नरसिंहाय ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रें ह्रौं ह्रः सकल भूत प्रमथनाय स्वाहा ||
अगर आपको जीवन में किसी प्रकार की परेशानी है या आप किसी बात को लेकर बहुत चिंतित है, तो उस चिंता से छुटकारा पाने के लिये या अपनी परेशानी को दूर करने के लिये आज के दिन आपको हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

– ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय पश्चिमुखाय गरुडाननाय मं मं मं मं मं सकल विषहराय स्वाहा।।
अगर आपको लगता है कि आपके आस-पास निगेटिविटी बहुत अधिक हो गई है, तो उस निगेटिविटी को अपने पास से दूर करने के लिये आज के दिन आपको हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

– ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय उत्तरमुखाय आदिवराहाय लं लं लं लं लं सकल संपत्कराय स्वाहा।।
अगर आप अपनी आजीविका में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, खूब धन-दौलत कमाना चाहते हैं, अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

– ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय ऊर्ध्वमुखाय हयग्रीवाय रूं रूं रूं रूं रूं रुद्रमूर्तये सकलजन वशकराय स्वाहा।।
अगर आप जीवन में खूब तरक्की पाना चाहते हैं, सफलता की ऊंचाईयों को छूना चाहते हैं तो आज के दिन आपको हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

सुख-शांति और समृद्धि के लिए जन्माष्टमी पर करें ये ख़ास उपाय
जन्माष्टमी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

Check Also

देश के इन मंदिरों में मनाएं होली का पर्व

हर साल होली के त्योहार को देशभर में अधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। …