
महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस साल 4 मार्च को देश और दुनिया में धूमधाम से मनाया जाएगा। देशभर के शिवालयों में विशेष आयोजन होंगे और भक्त महादेव का आर्शीवाद पाने पहुंचेंगे। महाशिवरात्रि की एक खास बात यह है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से सिर्फ महादेव ही प्रसन्न नहीं होते हैं, बल्कि श्री हरि विष्णु का आर्शीवाद पाने का यह उत्तम अवसर होता है।
ब्रह्मवैवर्त पुराण में वर्णित है कि इस दिन भगवान विष्णु भी प्रसन्न होकर मनचाही कामना पूरी करते हैं। इस दिन राशिअनुसार किया गया भगवान विष्णु का पूजन विशेष फलदायी होता है। अपनी राशि से जानिए भगवान विष्णु का कौन सा मंत्र महाशिवरात्रि पर आपके लिए शुभ है…
मेष : ॐ विश्वरूपाय नम: का जाप करें।
वृषभ : ॐ उपेन्द्र नम: का जाप करें।
मिथुन : ॐ अनंताय नम: का जाप करें।
कर्क : ॐ दयानिधि नम: का जाप करें।
सिंह : ॐ ज्योतिरादित्याय नम: का जाप करें।
कन्या : ॐ अनिरुद्धाय नम: का जाप करें।
तुला : ॐ हिरण्यगर्भाय नम: का जाप करें।
वृश्चिक : ॐ अच्युताय नम: का जाप करें।
धनु : ॐ जगतगुरवे नम: का जाप करें।
मकर : ॐ अजयाय नम: का जाप करें।
कुंभ : ॐ अनादिय नम: का जाप करें।
मीन : ॐ जगन्नाथाय नम: का जाप करें।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।