मान्यता है कि किसी भी काम में अड़चन आ रही हो तो शनिदेव की आराधना करनी चाहिए| जब शनिदेव प्रसन्न होते हैं तो बिगड़े हुए काम बन जाते हैं और सफलता मिलती है| शनिदेव मनुष्य के कर्म और फल से संबंध रखते हैं| सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से किए गए काम से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनि की कृपा के बिना ना तो विवाह होता है और ना ही संतान का सुख मिल पाता है| कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं|
ऐसे करें शनिदेव की पूजा
– शनिवार को सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद शनि की पूजा अर्चना से विशेष लाभ होता है|
– काले या नीले आसन पर बैठकर तिल के तेल का दीपक जलाएं|
– पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करें और प्राणायाम करें|
– अब लगातार 7 बार शनिस्तोत्र का पाठ करें ऐसा सुबह और शाम लगातार 27 दिन करें|
– अपनी समस्या के लिए शनिदेव से प्रार्थना करें|
शनि की पूजा करते समय बरतें ये सावधानियां
– शनिदेव की पूजा हमेशा सूर्योदय से पहले करें या सूर्यास्त के बाद करें|
– शनिदेव की पूजा पाठ में हमेशा सरसों के तेल या तिल के तेल का ही प्रयोग करें|
– शनिदेव की पूजा हमेशा शांत मन से करें|
– शनि की पूजा पीपल के पेड़ के नीचे करें|
– पूजा में काले या नीले रंग के आसन का इस्तेमाल करें|
– शनिदेव की पूजा में हमेशा साफ सुथरे कपड़े पहन कर और नहा धोकर ही करें|
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।