हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार का दिन शनि महाराज का होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शनिवार के राजा शनि महाराज हैं। जो लोगों पर शनि महारज की कृपा रहती हैं उनका जीवन सुखद और उन्नतिदायक रहता है। उनके सारे काम में शनि महाराज का आर्शीवाद रहता हैं| अगर आप भी चाहते हैं शनि महारज की कृपा आप पर भी हो जाएं तो आजमाए ये 6 उपाय…..
1.शनिवार के दिन किसी लोहे के बर्तन में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद इस तेल को बर्तन सहित किसी जरूरतमंद को दान कर दें। दान लेने वाला गरीब और बुजुर्ग व्यक्ति हो तो और उत्तम रहेगा।
2.हर दिन 108 बार शनि महाराज का मंत्र ओम प्रां प्रीं पौं सः शनैश्चराय नमः का जाप करें।
3.शुक्रवार की रात को सवा किलो काले चने भिंगोने के लिए रख दें। शनिवार को चने को काले कपड़े में एक कोयला, चुटकी भर सिंदूर और एक सिक्का बांधकर यमुना में प्रवाहित कर दें। अगर आपके आस-पास यमुना नहीं है तो किसी भी नदी में प्रवाहित कर दें। यह टोटका कम से कम आठ शनिवार करने का विधान है।
4.शनि महाराज के किसी भी मंदिर में जाकर शनि महाराज का तैलाभिषेक करें।
5. शनि की कृपा पाने के लिए एक सबसे आसान उपाय यह है कि आप नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके पाठ से मंगल और शनि दोनों अनुकूल रहेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ नित्य रूप से सुबह और शाम को करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
6 .प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें। अगर ऐसा संभव नहीं हो पता तो किसी भी शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ आरंभ करें|
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।