जानिए मां चंद्रघंटा की आरती : जय मां चंद्रघंटा सुख धाम, पूर्ण कीजो मेरे कार्य

नवरात्रि में तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा का महत्व है। इस देवी की कृपा से साधक को अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं। इस देवी की आराधना से मनचाही सफलता मिलती है। आइए पढ़ें चंद्रघंटा माता की आरती :
माता चंद्रघंटा की आरती –
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम
पूर्ण कीजो मेरे काम
चंद्र समान तू शीतल दाती
चंद्र तेज किरणों में समाती
क्रोध को शांत बनाने वाली
मीठे बोल सिखाने वाली
मन की मालक मन भाती हो
चंद्र घंटा तुम वरदाती हो
सुंदर भाव को लाने वाली
हर संकट मे बचाने वाली
हर बुधवार जो तुझे ध्याये
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाय
मूर्ति चंद्र आकार बनाएं
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं
शीश झुका कहे मन की बाता
पूर्ण आस करो जगदाता
कांची पुर स्थान तुम्हारा
करनाटिका में मान तुम्हारा
नाम तेरा रटू महारानी

‘भक्त’ की रक्षा करो भवानी।

आइये जानते है नवरात्रि में कितनी देवियों की होती है पूजा, जानिए...
जानिए लाल किताब अनुसार माता दुर्गा, दस रहस्य जाने इस तरह

Check Also

नहाय-खाय आज, नोट करें पूजन नियम, मंत्र से लेकर सबकुछ

छठ की शुरुआत नहाय-खाय (Chhath Puja Nahay Khay 2025) के साथ यानी आज के दिन …