रविवार के दिन इन उपायों को करने से मनचाही मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

सनातन धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता से संबंध रखते हैं। ऐसे में रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान सूर्य देव की पूजा करने से इंसान को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर सूर्य अशुभ स्थिति में हो, तो ऐसे में इंसान जितना चाहे मेहनत कर ले, लेकिन उसे कार्यों में सफलता हासिल नहीं होती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बताए गए रविवार के उपाय करना बेहद कल्याणकारी होता है। आइए जानते हैं भगवान सूर्य देव को प्रसन्न करने से संबंधित उपायों के बारे में।

रविवार के उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन श्रद्धा अनुसार चावल, दूध और गुड़ समेत विशेष चीजों का दान करना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से भगवान सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
  • अगर आप जीवन में लंबे समय से धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में रविवार के दिन घर के मेन गेट पर घी का दीपक जलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
  • इसके अलावा रविवार के दिन स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और जल में रोली मिलाकर भगवान सूर्य देव को अर्पित करें। इस दौरान सच्चे मन से ‘ॐ वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य बली होता है।
  • रविवार के दिन बरगद के पत्ते पर अपनी इच्छाएं लिखें और उसे किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से इंसान की मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

आज फाल्गुन अमावस्या पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग
फाल्गुन अमावस्या पर पितरों का ऐसे करें तर्पण

Check Also

भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया

सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) को अशुभ माना जाता है। इस बार …