हर महीने अमावस्या की रात आती है, जब चंद्रमा आकाश नजर नहीं आता है। हिंदू धर्मग्रंथों में अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार, इस दिन उपवास रखने, दान करने, जप-तप या किसी भी प्रकार की आध्यात्मिक साधना करने से मन को स्थिरता और शांति प्राप्त होती है। अमावस्या को पितरों के लिए भी अत्यंत शुभ अवसर माना गया है, क्योंकि इस दिन किया गया तर्पण उनकी आत्मा की संतुष्टि देता है।
हर माह में आने वाली अमावस्या का अपना एक अलग नाम और महत्व होता है। अलग-अलग महीनों में पड़ने वाली अमावस्या तिथियां धार्मिक दृष्टि से कई प्रकार के कार्यों, उपायों और अनुष्ठानों के लिए शुभ मानी जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में किस-किस दिन अमावस्या पड़ेगी और उनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व क्या है।
2026 में पड़ने वाली अमावस्या तिथि लिस्ट

अमावस्या का महत्व केवल श्राद्ध करने तक सीमित नहीं है; यह दिन ध्यान, उपासना और दान जैसे आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवसर पर पितरों की स्मृति में भोजन, वस्त्र या धन का दान करना शुभ माना जाता है, जिससे पूर्वजों का आशीर्वाद घर-परिवार पर बना रहता है।
इसके साथ ही अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी या स्वच्छ जल में स्नान करना और भगवान शिव व विष्णु की आराधना करना विशेष पुण्य प्रदान करता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 2026 की अमावस्या तिथियां आध्यात्मिक साधना और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।