सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास समाप्त : मांगलिक कार्य प्रारंभ

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही विगत एक माह से चला आ रहा खरमास समाप्त हो गया। खरमास में मांगलिक कार्यों का निषेध रहता है। खरमास के समाप्त होते ही विवाह आदि मांगलिक कार्य पुन: प्रारम्भ हो जाएंगे लेकिन ये कार्य केवल 2 माह ही हो सकेंगे। उसके बाद होलिकाष्टक के कारण पुन: विवाह आदि मांगलिक कार्यों का निषेध रहेगा।

होलिकाष्टक के समाप्त होते ही पुन: खरमास प्रारम्भ हो जाएगा। आइए, जानते हैं आगामी महीनों में विवाह हेतु शुभ मुहूर्त कब रहेगा : होलिकाष्टक- दिनांक 14.03.2019 से 20.03.2019 तक होलिकाष्टक के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।

 खरमास- दिनांक 14.03.2019 से 14.04.2019 तक खरमास होने से पुन: विवाह आदि मांगलिक कार्यों का निषेध रहेगा। 

आगामी विवाह मुहूर्त : जनवरी- दिनांक : 17, 18, 22, 23, 25, 29फरवरी- दिनांक : 9, 10, 21मार्च- दिनांक : 7, 8, 9, 12

क्यों नहीं पूजे जाते हैं ब्रह्मा? किसने दिया उन्हें यह बड़ा शाप?
वास्तु से जानिए कैसा हो घर में पूजा का मंदिर, पढ़ें 13 काम की बातें

Check Also

 कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी?

सनातन धर्म में गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2024) सबसे शुभ दिनों में से एक माना …