ये 4 चीजें, फेंगशुई में है इनका बड़ा महत्व दुर्भाग्य को दूर कर किस्मत चमकाती है

जिस तरह भारतीय वास्तु का बड़ा महत्व माना जाता हैं, उसी तरह चीनी फेंगशुई भी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए प्रभावी हैं। फेंगशुई में कई चीजों का महत्व बताया गया हैं जो विशेष प्रयोजन के लिए काम में ली जाती हैं और व्यक्ति के जीवन को सँवारने का काम करती हैं। आज हम आपके लिए फेंगशुई से जुड़ी कुछ ऐसी ही चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जो दुर्भाग्य को दूर कर व्यक्ति की किस्मत को चमकाने का काम करते हैं और उनके जीवन को सुख-संपदा से भर देते हैं। तो आइये जानते हैं फेंगशुई में वर्णित इन चीजों के बारे में।

कछुआ
वास्तु विज्ञान और फेंगशुई दोनों में ही यह बताया जाता है कि कछुआ वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर होता है। फेंगशुई में बताया गया है कि मुंह में सिक्का पकड़े हुए कछुआ घर में होने पर धन का आगमन बना रहता है।

चाइनीज सिक्के
फेंगशुई में चाइनीज सिक्कों को भी काफी लकी माना गया है। इन्हें दरवाजे पर लटकाने से घर में नकारात्मक उर्जा का आगमन नहीं होता है और धन एवं सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। आप चाहें तो घर में मौजूद पुराने तांबे की सिक्कों को लाल धाग में लपेटकर दरवाजे पर लगा सकते हैं। यह भी लाभप्रद होता है।

पिरामिड
वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में पिरामिड रखने से किसी भी दिशा में वास्तु दोष होने पर दोष समाप्त हो जाता है और घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है। यह घर में रहने वालों की सेहत से लेकर धन और उन्नति में भी सहायक होता है।

श्रीयंत्र
घर के वास्तु में देवी लक्ष्मी की पूजा से जुड़े श्रीयंत्र का महत्वपूर्ण स्थान होता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में इस यंत्र के रहने से मां लक्ष्मी की कृपा जरूर मिलती है। अगर यंत्र स्फटिक का हो तो लाभ और भी बढ़ जाता है।

ये चमत्कारी टोटके आपकी सोई हुई किस्मत जगाएगा आजमाकर देखें
Janmashtami 2019: ये उपाय सभी कष्टों का नाश करेंगे कृष्ण जन्माष्टमी के दिन किये गए

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …