प्राचीन काल से मछली पालन को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर में मछली रहने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। शायद यही वजह है कि बड़े-बड़े राजा महाराजा अपने कोठी में मछलियों के लिए तालाब बनवाया करते थे। वही परम्परा आज भी लोग निभा रहे हैं बस उसका तरीका बदलता जा रहा है। आज जगह की कमी होने के चलते बड़ी तादाद में लोग अपने घरों में ही एक्वेरियम को रखना पसंद करते हैं। इसके घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है साथ ही साथ घर आये मेहमानों का ध्यान भी खींचता है।
घर में एक्वेरियम रखने से काफी तरह के फायदे भी होते हैं। वास्तुशास्त्र में एक्वेरियम के बारे में बताया गया है कि इसे यदि सही स्थान पर रखा जाये तो इससे पूरे घर में खुशहाली बनी रहेगी। लेकिन अगर गलती से भी इसे गलत जगह रख दिया तो कंगाली की स्थिति भी बन सकती है।
बेडरूम में गलती से भी न रखें एक्वेरियम
वास्तुशास्त्र के मुताबिक एक्वेरियम को कभी भी बेडरूम और किचन में नहीं रखना चाहिए। हर युवा अपने करियर को लेकर काफी चिंतित रहता है। वह पढाई में मेहनत करने के साथ साथ कई बार वास्तुशास्त्र का भी सहारा लेता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है की एक्वेरियम को घर के उत्तर और पूर्व दिशा में रखने से खुशहाली रहेगी और करियर में ग्रोथ भी दिखेगी।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।
