भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रविवार को करे यह उपाय

रविवार भगवान सूर्य देव की उपासना का दिन रहता है। कुण्डली में सूर्य देव का अच्छा या बुरा असर आपकी बुद्धि पर भी होता है। आपकी कुण्डली में सूर्य की शुभ स्थिति समाज में मान-सम्मान भी बढ़ती है। यदि आप भी भगवान सूर्य से शुभ फल पाना चाहते हैं तो रविवार को यह उपाय जरूर करिए…

1. सुबह स्नान काने के बाद भगवान सूर्य को जल चढ़ाये । इसके लिए तांबे के लोटे में जल भरे, इसमें चावल, फूल डालकर सूर्य को अर्पित करे।

2. जल अर्पित करने के बाद सूर्य मंत्र स्तुति का पाठ करें। इस पाठ के साथ शक्ति, बुद्धि, स्वास्थ्य और सम्मान की कामना से करें।

सूर्य मंत्र स्तुति-

नमामि देवदेवशं भूतभावनमव्ययम्।

दिवाकरं रविं भानुं मार्तण्डं भास्करं भगम्।।

इन्दं विष्णुं हरिं हंसमर्कं लोकगुरुं विभुम्।

त्रिनेत्रं त्र्यक्षरं त्र्यङ्गं त्रिमूर्तिं त्रिगतिं शुभम्।।

3. इस प्रकार सूर्य की आराधना करने के बाद धूप, दीप से सूर्य देव का पूजन करें।

4. सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, पीले या लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, माणिक्य, लाल चंदन आदि का दान करें। अपनी श्रद्धानुसार इन चीचों में से किसी भी चीज का दान किया जा सकता है।

5. सूर्य के निमित्त व्रत करें। एक समय फलाहार करें और सूर्यदेव का पूजन करें।

सूर्य आराधना से होता है भाग्योदय, मिलती है सफलता
हिन्दू धर्म के लोकप्रिय देव है प्रथमपूजनीय भगवान गणेश

Check Also

वरुथिनी एकादशी पर दुर्लभ इंद्र योग का हो रहा है निर्माण

इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही मनोकामना …