हस्तरेखा शास्त्र: जानें क्या कहती हैं आपकी हथेली की भाग्य रेखा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कुछ निशान शुभता प्रदान करते हैं तो कुछ अशुभ फल देते हैं। शुभ निशान व्यक्ति को हर तरफ से तरक्की ही दिलवाते है और अशुभ निशान व्यक्ति को धीरे-धीरे कंगाल बना देते हैं। आज हम जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हथेली पर बने कुछ निशानों के बारे में….

व्यक्ति की हथेली में भाग्यरेखा का होना काफी मायने रखता है। कहते हैं कि अगर किसी के हाथ में भाग्य रेखा टूटी हो या अन्य कोई रेखा उसे काटती हो तो ऐसा व्यक्ति भाग्यहीन कहलाता है और उसे जीवन में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कहते हैं कि जिन लोगों के हाथ में सूर्य रेखा होती है उसे अपने जीवन में बहुत मान-सम्मान मिलता है। लेकिव वहीं अगर किसी के हाथ में ये रेखा न बनी हो तो उसे मान-सम्मान कम प्राप्त होता है और ऐसा भी माना जाता है कि उसे बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती है।

जिन लोगों की हथेलियों में पर्वत होते हैं अगर उन में उभार न हो तो व्यक्ति को भाग्यहीन माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ लोगों की हथेली में कम लाइन होती है और जितने भी होती हैं वह स्पष्ट होती हैं। लेकिन कई लोगों का हाथ में जरूरत से ज्यादा क्रास के निशान देखने को मिलते हैं। इसका अर्थ ये होता है कि व्यक्ति को अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

इन 5 राशियों की लडकियां विवाह के लिए होती है सबसे ज़्यादा भरोसेमंद
व्रत पालन से होती है आत्मज्ञान की प्राप्ति

Check Also

पापमोचनी एकादशी पर करें भगवान विष्णु के 108 नामों का जाप

पापमोचनी एकादशी बेहद पवित्र मानी जाती है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु और देवी …