जानिए… किस दिन कौन सी खानी चाहिए दाल धन में होगी उन्नति…

इसमें कोई शक नही है कि सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सब्जियों के साथ साथ बहुत सी ऐसी दाले भी हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद है। दालों में अनेक पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। दालों में जो तत्व पाए जाते हैं वो हर तरह से हमारे शरीर के विकास में मददगार साबित होते हैं। कौन सी दाल हमे क्या फायदा देती है ऐसा तो हमे हर किसी से सुनने को मिल जाता है। लेकिन हमने यह किसी से नही सुना कि कौन सी दाल किस दिन अपने भोजन में हमे शामिल करनी चहिये और कौन सी दाल से हमारे धन में वृद्धि होगी। दालों को अगर दिनों के हिसाब से लिया जाये तो हमारी बौद्धिक क्षमता के साथ साथ शरीर के विकास में भी वृद्धि होती है और साथ में हमारे धन में भी वृद्धि हो सकती है।

आइए जानते है किस दिन कोन सी दाल का सेवन करना हमारे लिए फायदेमंद है-

1.रविवार- रविवार के दिन चने की दाल और मूंग की दाल खाने से सेहत बुद्धि और धन में फायदा होता है।

2.सोमवार- अगर हम सोमवार के दिन बिना छिलके की उड़द की दाल अपने घर में बना कर खाएं तो आपकी सेहत को लाभ पहुंचेगा।

3.मंगलवार-मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है और इस दिन मसूर की दाल खाना बहुत फायदेमंद होता है जिसकी वजह से आपके ऊपर आए या आने वाले कष्टों का समाधान हो जाता है। इस उपाय को करने से व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ धन में भी वृद्धि होती है।

4.बुधवार- बुधवार का दिन स्वास्थ्य, बुद्धि और धन के उपायों के लिए खास होता है। इस दिन छिलके वाली मूंग की दाल खाने से धन स्वास्थ्य और वृद्धि में विकास होता है।

5.गुरुवार- गुरुवार के दिन, पीली दाल (चने) खाने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है।

6.शुक्रवार- शुक्रवार के दिन, चने की दाल का खाना शुभ नहीं माना जाता। इस दिन मूंग की दाल बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

7.शनिवार- शनिवार का दिन, शनि देवता का होता है इस दिन लोग धन की प्राप्ति के लिए नींबू मिर्ची अपनी दुकान या फैक्ट्री पर लगाते हैं। इस दिन काली उड़द की दाल और मसूर की दाल खाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपकी सेहत बुद्धि और धन में लाभ पहुंचता है।

भारत का ऐसा इकलौता मंदिर जो ग्रहण के सूतक में भी रहता है खुला
गुरुवार के दिन भूल कर भी न करे ये... काम बस करे ये... काम

Check Also

इन लोगों से सदा नाराज रहते हैं बजरंगबली

आज यानी 23 अप्रैल 2024 मंगलवार के दिन देशभर में हनुमान जयंती का पर्व बड़े …