आज है लक्ष्‍मी पंचमी और नाग पंचमी, जानिए पंचांग, शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और फिर अपने दिन की शुरुआत करते हैं, ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 17 अप्रैल का पंचांग।

17 अप्रैल का पंचांग-

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि रात्रि 08 बजकर 33 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 34 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ।

शोभन योग सायं 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 01 बजकर 09 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत व त्योहार : श्री पंचमी या लक्ष्‍मी पंचमी, नाग पंचमी, स्कंदमाता व्रत।

सूर्योदय का समय 17 अप्रैल : सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 17 अप्रैल : शाम 06 बजकर 48 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः अभ‍िजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 म‍िनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। अमृत काल शाम को 4 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह अगले दिन यानी 18 अप्रैल को सुबह 2 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 म‍िनट तक गुलिककाल रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 म‍िनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 54 म‍िनट से 7 बजकर 37 म‍िनट तक।

सपने में इन चीजों का दिखाई देना होता है शुभ संकेत, जानिए इन वस्तुओ के बारे में....
चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की करें पूजा, जानिए विधि, आरती और कथा

Check Also

घर में घुसते ही नहीं पड़नी चाहिए इन चीजों पर नजर…

वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। मान्यताओं के अनुसार, यदि …