धार्मिक मान्यता है कि रोजाना शिवलिंग पर दही घी धतूरा शहद जल भांग चंदन और फल अर्पित करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं। अगर आप जीवन में किसी रोग का सामना कर रहे हैं तो शिवलिंग पर चंदन लगाएं। इससे रोग से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं चंदन के इन उपाय के बारे में।
हिंदू धर्म में भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही प्रभु की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रिय चीजों का भोग भी लगाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि विधिपूर्वक भगवान महादेव की पूजा करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और सुख-शांति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे पूजा सफल मानी जाती है।
करें ये उपाय
- अगर आप जीवन में किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो पूजा के दौरान शिवलिंग पर चंदन लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन की मुसीबतें जल्द दूर होती हैं।
- शिवपुराण की मानें तो शिवलिंग में जलाधारी की जगह को अशोक सुंदरी का स्थान माना जाता है। शिवलिंग की इस जगह के जल को रोग वाले स्थान पर लगाएं। इसके पश्चात जल से हाथों को धोएं। दोनों तरफ चंदन को अशोक सुंदरी पर लगाएं। इस टोटके को करने से जातक के सभी रोग दूर होते हैं।
- जीवन में तरक्की पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करें और भांग समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद शिवलिंग पर चंदन लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस टोटके को करने से तरक्की के नए मार्ग खुल जाते हैं।
शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें
- पूजा के दौरान शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद चंदन, बेलपत्र, धतूरा, घी, भस्म, गंगाजल और शहद समेत आदि चीजें अर्पित करें। मान्यता के अनुसार, इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी मुरादें पूरी होती हैं।
भूलकर भी भी न चढ़ाएं ये चीजें
- शिव पुराण के अनुसार, शिवलिंग पर हल्दी और सिंदूर अर्पित करने की मनाही है।ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।