आर्थिक तंगी होगी दूर, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

हिंदू धर्म में दीपक का खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि घर में दीपक जलाने से शुभता आती है। इसके साथ ही धन की देवी खुश होती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो लोग अपने घर में रोजाना दीपक जलाते हैं उनके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तो आइए इससे जुड़े कुछ चमत्कारी उपाय के बारे में जानते हैं –

 सनातन धर्म में दीपक जलाने की परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है। शास्त्रों में दीपक को शुभता और लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि शाम के समय अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता इससे घर में खुशहाली आती है। साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

वहीं, आज हम दीपक के कुछ चमत्कारी उपाय आपके साथ साझा करेंगे, जिनका गहरा प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिलेगा, तो चलिए जानते हैं –

जरूर करें दीपक के ये 3 असरदार उपाय

आर्थिक तंगी के लिए

अगर आप लगातार आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो आपको धन की देवी यानी मां लक्ष्मी के समक्ष सात मुखी दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद मां के वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से घर की दरिद्रता का नाश होता है। साथ ही धन से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होता है।

मान-सम्मान के लिए

जो लोग अपार यश की कामना रखते हैं, उन्हें रोजाना सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद घी के दीपक से उनकी आरती भाव के साथ करनी चाहिए। इस उपाय को करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही सूर्य देव की कृपा मिलती है।

पढ़ाई के लिए

जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है, उन्हें बुधवार के दिन भगवान गणेश की खास पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा में दुर्वा घास जरूर शामिल करना चाहिए। फिर तीन मुखी यानी तीन बत्तियों वाला देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से ज्ञान में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

क्यों भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन को शांति और अर्जुन को युद्ध की सलाह दी थी ?
सावन सोमवार पर भगवान शिव को लगाएं इन खास चीजों का भोग

Check Also

प्रदोष व्रत पर करें इन मंत्रों का जप, भगवान शिव की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि

प्रदोष व्रत (June Pradosh Vrat 2025) भगवान शिव को समर्पित एक शुभ व्रत है जो …