खरमास में शुभ माने जाते हैं ये काम, जिन्हें करने से दूर होंगे सारे कष्ट

16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत हो चुकी है, जो 14 जनवरी 2026 तक चलने वाला है। धनु बृहस्पति की राशि है, जो ज्ञान के कारक हैं। ऐसे में खरमास को बृहस्पति देव की कृपा प्राप्ति के लिए भी खास माना जाता है। इस दौरान आपको कुछ विशेष कार्यों द्वारा सूर्य देव की भी कृपा की प्राप्ति हो सकती है।

जरूर करें ये काम
खरमास पूजा-पाठ, जप-तप, दान-पुण्य, व्रत, आत्मचिंतन और सेवा-भाव के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा व उनके मंत्रों का जप करना, धर्मग्रंथ जैसे विष्णु सहस्रनाम, सत्यनारायण कथा और भागवत पाठ करना भी विशेष फलदायी माना जाता है।

साथ ही आप इस अवधि में देवी तुलसी के मंत्रों का भी जाप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस अवधि में तीर्थ स्थानों की यात्रा से भी शुभ परिणाम मिलते हैं। इस आध्यात्मिक गतिविधियों को करने से आपको आध्यात्मिक पुण्य मिलता है।

करें इन चीजों का दान
खरमास की अवधि में दान करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए खरमास में अपनी क्षमता के अनुसार, गरीबों व जरूरतमंद लोगों में अन्न और धन का दान कर सकते हैं। इसी के साथ खड़े मूंग या मसूर की दाल, लाल कपड़े, काले चने का दान करने से आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही पीतल या फिर स्टील के बर्तनों का दान करना भी काफी शुभ होता है।

इसके साथ ही बृहस्पति देव की कृपा के लिए इस अवधि में पीली रंग की चीजों जैसे केला, चने की दाल, हल्दी, पीली मिठाई और पीले रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। खरमास में इन सभी चीजों का दान करने से साधक के लिए धन-वैभव में वृद्धि के योग बनने लगते हैं।

बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी
खरमास में घर और पूजा स्थल पर साफ-सफाई का जरूर ध्यान रखें। इसके साथ ही मंदिर, घर के मुख्य द्वार और तुलसी के पास दीपक जलाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही खरमास में पूर्वजों के लिए पिंडदान करना विशेष महत्व रखता है। इससे साधक व उसके परिवार को पितरों की कृपा प्राप्त होती है। इन सभी कार्यों को करने से आपके सभी काम बिना किसी अड़चन के पूरे होते हैं और धन-वैभव में वृद्धि होती है।

पुत्रदा एकादशी आज, इस विधि से करें पूजा, पढ़ें ये आरती
वैष्णव समाज कब करेंगे पौष पुत्रदा एकादशी व्रत?

Check Also

नए साल की पहली सुबह कैसी हो ? जानिए वे काम जो पूरे साल आपके जीवन में शुभता को बढ़ाते हैं

नया साल जीवन में एक नई शुरुआत, नई ऊर्जा और नए संकल्पों का प्रतीक माना …