इसलिए बुरी नज़र से बचने के लिए बांधते हैं काला धागा

क्या आपको पता है कि छोटे बच्चों या लड़कियों की सुंदरता को किसी भी बुरी नजर न लगे इसके लिए उन्हें काला धागा क्यों बांधा जाता है। अगर नहीं पता है तो आज हम बताते हैं कि बुरी नजर से बचने के लिए क्यों काले धागे का इस्तेमाल किया जाता है।

आप भी जानते हैं कि हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है। यह पंच तत्व हैं- पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश। इन्हीं पंच तत्वों से मिलने वाली ऊर्जा ही हमारे शरीर का संचालन करती हैं। इनसे मिलने वाली ऊर्जा से ही हम सभी सुविधाओं को प्राप्त करते हैं।

जब किसी इंसान की बुरी नजर हमारी सुविधाओं को लगती है तब इन पंच तत्वों से मिलने वाली संबंधित सकारात्मक ऊर्जा हम तक नहीं पहुंच पाती है। इसीलिए गले में काला धागा बांधा जाता है।

काला रंग उष्मा का अवशोषक होता है

अगर हम बुरी नज़र से बचने के लिए काले धागे के प्रयोग की बात करें तो इसकी वैज्ञानिक मान्यता यह है कि काला रंग उष्मा का अवशोषक होता है। यह माना जाता है कि काला धागा बुरी नजर को या बुरा ऊर्जाओं को अवशोषित कर लेता है व उनका प्रभाव हम पर नहीं पडऩे देता है।

यही वजह है कि बुरी नज़र से बचने के लिए काला धागा बांधा जाता है| इसके आलावा बुरी नज़र से बचने के लिए लोग काला टीका भी लागते है।

मंदिर की बजाए घंटी नहीं होगी कभी धन की कमी
...इसलिए लक्ष्मी जी दबाती हैं भगवान विष्णु के पैर

Check Also

इन लोगों से सदा नाराज रहते हैं बजरंगबली

आज यानी 23 अप्रैल 2024 मंगलवार के दिन देशभर में हनुमान जयंती का पर्व बड़े …