राशि के अनुसार जानिए कैसा रहने वाला है आपका वैलेंटाइन डे….

14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन प्रेमियों के लिए ख़ास होता है। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है आपके लिए वैलेंटाइन डे का दिन।

मेष राशि- आपके लिए वैलेंटाइन डे बड़ा बेहतर होने वाला है। पार्टनर के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे। अगर आप विवाहित हैं तो आपके जीवन में बहुत बड़ी ख़ुशी आने वाली है।

वृषभ राशि – आपके लिए वैलेंटाइन डे काफी खास होने वाला है। आज आप दोनों के बीच काफी प्यार बढ़ेगा। दिन बहुत ही रोमांटिक बीतने वाला है। जो अपने जीवन में किसी साथी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मिथुन राशि – वैलेंटाइन डे आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप कुछ ऐसा भी कर सकते हैं, जिसे आपका पार्टनर जिंदगी भर याद रखेगा। अगर आप सिंगल है तो कोई आपको प्रपोज भी कर सकता है।

कर्क राशि – कर्क राशि वालों के लिए वैलेंटाइन डे कुछ खास नहीं रहने वाला है, क्योंकि वह रोमांस के मामले में ढीले हैं। इस दिन आपका रिश्ता टूट भी सकता है। वहीं जो लोग विवाहित हैं उनके लिए ये दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जो विवाहित हैं वह अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

सिंह राशि – ये वैलेंटाइन डे आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके पार्टनर आपके सामने शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। अगर आप विवाहित हैं तो छोटे-छोटे मतभेदों से बचने की जरूरत है।

कन्या राशि – आपके लिए वैलेंटाइन डे ख़ास होने वाला है। आपसी मतभेद दूर हो सकते हैं। आपके बीच रोमांस भी बढ़ेगा। विवाहित लोगों के लिए ये दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि – आपके लिए वैलेंटाइन डे काफी रोमांटिक रहने वाला है। दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ने वाली हैं। विवाहित लोगों के लिए वैलेंटाइन का दिन अच्छा नहीं है।

वृश्चिक राशि – आपके लिए वैलेंटाइन डे बड़ी सौगात लाया है। आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं और साथ ही कोई गिफ्ट मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए भी ये दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है।

धनु राशि – आपके लिए वैलेंटाइन डे खुशियां लेकर आने वाला है। ध्यान रहे छोटी सी गलती आपका रिश्ता हमेशा के लिए तोड़ सकती है। विवाहित लोगों के लिए भी समस्या हो सकती है, यानि वैलेंटाइन डे अच्छा नहीं है।

मकर राशि – वैलेंटाइन डे आपके लिए बड़ा अच्छा होगा। आप प्यार में पूरी तरह से गोता लगाने वाला दिन है। आपका रिश्ता आगे बढ़ सकता है। विवाहित लोगों के लिए दिन कुछ खास नहीं है। आपके संबंध खराब होने के संकेत मिल रहे हैं।

कुंभ राशि – आपके लिए वैलेंटाइन डे कुछ खास नहीं बीतने वाला है। विवाहित लोगों के लिए ये दिन अच्छा है और वो अपने जीवन साथी के साथ समय बिता पाएंगे।

मीन राशि – वैलेंटाइन डे आपके लिए खास नहीं है। वहीं शादीशुदा लोगों के लिए ये समय काफी रोमांटिक रहने वाला है।

आज है मासिक शिवरात्रि, जानिए पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल
मौनी अमावस्या के दिन बन रहा महोदय योग, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Check Also

सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें लड्डू गोपाल की पूजा

कई घरों में लड्डू गोपाल की सेवा और पूजा-अर्चना की जाती है। सुबह स्नान कराने …