कुंडली का यह खास योग बताता है शादी से पहले कर्इ secret

bride-55f269c7351a3_l-300x214विवाह के समय जन्मकुंडली अौर गुण-दोष मिलान तो सर्वश्रेष्ठ होता ही है। साथ ही अगर कुछ खास योगों पर भी ध्यान दिया जाए तो दांपत्य जीवन में खुशियां आैर बढ़ जाती हैं। जानिए एेसे ही कुछ विशेष योगों के बारे में।

मृगशिरा, हस्त, मूल, अनुराधा, मघा, रोहिणी, रेवती, तीनों उत्तरा, स्वाती ये नक्षत्र निर्वेध हो तो विवाह शुभ और मंगलकारी है। वर-कन्या दोनों की एक राशि हो और नक्षत्र भिन्न हो तथा नक्षत्र एक और राशि भिन्न हो तो नाड़ी और गुण-दोष नहीं होता है, एक नक्षत्र हो और चरण अलग-अलग हो तो शुभ है।
 जन्म राशि या लग्न से अष्टम राशि का नवांश या उसका स्वामी विवाह लग्न में हो तो विवाह शुभकारक नहीं होता। विवाह लग्न में बारहवें में शनि, दसवें में मंगल, तीसरे में शुक्र और लग्न में चंद्रमा तथा पाप ग्रह हो तो विवाह शुभ नहीं है। लग्नेश, शुक्र और चंद्रमा छठे भाव में अशुभ है। विवाह समय में बधिर लग्न हो तो दरिद्रता, दिवान्ध लग्न हो तो वैधव्य, निशान्ध लग्न हो तो संतान मरण, पंगु लग्न हो तो सम्पूर्ण धन का नाश होता है।

आश्लेष नक्षत्र में उत्पन्न बालक या कन्या सास और श्वसुर के लिए भारी होते हैं। वर कन्या के नक्षत्र एक नाड़ी में हो तो विवाह अशुभकारक होता है। उसमें भी मध्य नाड़ी में दोनों नक्षत्र हो तो भरण समझना चाहिए।

9, 4, 14, 30 इन तिथियों को छोड़कर अन्य तिथियों में शुभ अवसर में विवाह शुभ है। विवाहकालीन लग्न से द्वादश भाव में बृहस्पति हो तो स्त्री धनवान होती है। सूर्य हो तो निर्धन होती है। चंद्रमा हो तो अधिक व्यय करने वाली होती है। राहु हो तो कुमार्गगामिनी होती है। शनि या मंगल हो तो मदिरा सेवन करने वाली होती है।

 

क्या आप जानते हैं भगवान विष्णु की बहन का नाम? यहां होती है पूजा
भद्रा टालकर करें शुभ और मांगलिक कार्य, पूरे होंगे सभी काम

Check Also

मार्च में किस दिन मनाया जाएगा नवरोज? जानिए

‘नवरोज’ पारसी समुदाय का प्रमुख त्योहार है। इसी दिन से पारसी नववर्ष की शुरुआत मानी …