घर में है एक्वेरियम तो न करें ऐसी गलती, अन्यथा बिगड़ेंगे आपके काम

fish-1450520226-300x214क्वेरियम सिर्फ घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाता बल्कि वास्तु के अनुसार इसकी स्थापना करने से यह समृद्धि और सफलता के द्वार भी खोलता है। 
 
ज्योतिष में बताए गए कई उपायों के अनुसार मछली को भोजन देने से जीवन में आने वाले संकट का निवारण हो जाता है। इस प्रकार एक्वेरियम भी आपके भाग्य में आने वाली विभिन्न बाधाओं को दूर करता है। जानिए क्या हैं एक्वेरियम के फायदे…
 
1- एक्वेरियम मछलियों का घर है जो जल में निवास करती हैं। जल की उत्पत्ति समुद्र से हुई है तथा लक्ष्मी भी समुद्र से उत्पन्न हुई हैं। घर में एक्वेरियम होने एवं समयानुसार मछलियों को भोजन देने से वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है।
 
2- घर में एक्वेरियम सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करता है। इससे वहां मौजूद नकारात्मकता का निवारण होता है। अगर कोई व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा के माहौल में रहता है तो इसका असर उसके स्वास्थ्य, चिंतन, आर्थिक स्थिति आदि पर पड़ता है। उसके जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना वह बेहतर तरीके से कर सकता है।
 
3- एक्वेरियम में साफ पानी होना चाहिए और समय-समय पर उसकी सफाई होनी चाहिए। धुंधले शीशे और गंदगी से भरा एक्वेरियम विपरीत प्रभाव लाता है।
 
4- एक्वेरियम नए विचार और कल्पना शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। यह व्यक्ति में नई ऊर्जा का समावेश करता है। अगर एक्वेरियम में कोई मछली मर जाए तो उसे अंदर नहीं रखना चाहिए।
 
5- वास्तु की मान्यता है कि घर के उत्तर-पूर्व कोने में ही एक्वेरियम रखना चाहिए। कमरे के एकदम बीच में या बीच में रखी टेबल पर एक्वेरियम नहीं होना चाहिए। उत्तर-पूर्व का कोना सफलता की नई संभावनाएं उत्पन्न करता है। 
 
वहीं, बीच में एक्वेरियम होने से आपके कार्यों में अवरोध आने लगते हैं और घर का माहौल तनावपूर्ण बनने लगता है। अत: एक्वेरियम स्थापित करते समय ऐसी भूल नहीं करनी चाहिए। 
इन उपायों से आप भी टाल सकते हैं दिशाशूल का दोष
कटास राजः PAK के इस मंदिर में गिरे थे शिव के आंसू

Check Also

सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें लड्डू गोपाल की पूजा

कई घरों में लड्डू गोपाल की सेवा और पूजा-अर्चना की जाती है। सुबह स्नान कराने …