इस दिन क्रिश्चियन लोग निभाते हैं ये 7 खास रस्में: Good Friday

गुड फ्राइडे के दिन ईसाई समुदाय के लोग उपवास रखते है. इस दिन लोग प्रसाद स्वरूप गर्म मीठी रोटियां भी खाते है. गुड फ्राइडे के दिन लोग चर्च में घंटे नहीं बजाते है बल्कि इस दिन विशेष प्रार्थना की जाती है और लकड़ी के खटखटे से आवाज की जाती है. कई लोग ईसा के इस बलिदान के लिए 40 दिन पहले से उपवास भी रखते हैं. जिसे ‘लेंट’ के नाम से पुकारा जाता है. इस दिन चर्च और घरों से सजावट की सभी चीजें हटा ली जाती हैं या फिर उन्हें किसी कपडे़ से ढक दिया जाता है. ईसाई धर्म के अनुसार गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे, जिसे लोग ईस्टर संडे के नाम से मनाते हैं. इस दिन शोक में ब्रिटेन समेत कई पश्चिमी देशों में घुड़दौड़ आयोजित नहीं की जाती है.

5 गुप्त चौपाइयों का जाप करने से पूरी होगी हर मनोकामना: हनुमान जयंती
आस्था पर हमले से दुनिया हैरान

Check Also

आज है भीष्म अष्टमी, बन रहे कई मंगलकारी योग

Aaj ka Panchang 26 जनवरी 2026 के अनुसार, आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की …