यह लेख महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर प्रियजनों को भेजने के लिए भक्तिमय संदेश और शुभकामनाएं प्रस्तुत करता है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में यह पर्व मनाया जाता है। इन शुभकामनाओं के माध्यम से आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस पावन अवसर की खुशियां बांट सकते हैं और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 फरवरी (Mahashivratri 2026 Date) को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस तिथि पर हर साल महाशिवरात्रि का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है।
इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026 Quotes) शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं महाशिवरात्रि के भक्तिमय संदेश, जिनके द्वारा आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को (Mahashivratri Ki Hardik Shubhkamnaye) की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं (Mahashivratri 2026 Wishes)
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होय।
तीन लोक नौ खंड में, शिव से बड़ा न कोय।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
शिव की महिमा से जगमगाए सारा जहान,
शिवरात्रि का यह पर्व लाए खुशियों की सौगात,
हर हर महादेव!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
भोले की महिमा है अपरम्पार,
करते हैं अपने भक्तों का उद्धार,
शिव की दया आप पर बनी रहे और
आपके जीवन में खुशियां भरी रहें,
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस शिव के चरण में।
बनें उस शिव के चरणों की धूल,
आओ मिल कर चढ़ायें श्रद्धा के फूल
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
“भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको,
उनकी दया का प्रसाद मिले आपको।
आप पाएं जीवन में सब कुछ,
जो भी आपका दिल चाहे, वो सब मिले आपको।”
हैप्पी महाशिवरात्रि 2026
शिव की शक्ति, शिव की भक्ति, ख़ुशी की बहार मिले।
महादेव की कृपा से आपको जिंदगी के हर कदम पर सफलता मिले।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
अद्भुत भोले तेरी माया
अमरनाथ में डेरा जमाया
नीलकंठ में तेरा साया
तू ही मेरे दिल में समाया
हैप्पी महाशिवरात्रि 2026
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।