अभी पौष का महीना चल रहा हैं जो कि हिन्दू पंचांग के अनुसार दसवां महीना होता हैं। इस महीने में सूर्य की उपासना की जाती हैं जिसकी मदद से सालभर व्यक्ति स्वस्थ्य और संपन्न रहता है। इस बार पौष मास 13 दिसंबर से 10 जनवरी तक रहेगा। इसी के साथ इस महीने में खानपान पर भी ध्यान रखने की जरूरत होती हैं कि क्या खाएं और क्या नहीं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

पौष के महीने में क्या खाएं
– पौष के महीने में खान-पान को लेकर भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। इस महीने में मेवे और स्निग्ध चीजों का इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है।
– चीनी की बजाय गुड़ का सेवन करें। अजवाइन, लौंग और अदरक का सेवन लाभकारी होता है। गेहूं, चावल और जौ का सेवन करना भी अच्छा होता है।
– पौष के महीने में आपको खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। तिल का सेवन करने से भी आपको स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
पौष के महीने में क्या न खाएं
– इस महीने में ठंडे पानी का प्रयोग, स्नान में गड़बड़ी और अत्यधिक खाना खतरनाक हो सकता है। इस महीने में बहुत ज्यादा तेल घी का प्रयोग भी उत्तम नहीं होगा।
– इस महीने में तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। तामसिक भोजन को पचाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करना पड़ती है। उड़द या मसूर की दाल से भी परहेज करना चाहिए।
– मदिरा-मास के निषेध के अलावा बैंगन, फूल गोभी और मूली का भी कम सेवन करना चाहिए।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।