वसंत पंचमी पर इन चीजों को घर ले आये तो होगा हमेशा अच्छा

हिंदू धर्म में वसंत पंचमी का पर्व बहुत ही ज्यादा खास होता है। इस दिन लोग अपने घरों की छतों पर पतंगबाजी भी करते हैं। वही इस साल ये पर्व आज यानि 29 जनवरी को मनाया जा रहा है। इसके अलावा वसंत पचंमी केवल हिंदू धर्म ही नहीं बल्कि ज्योतिष की नजर से भी खास मानी जाती है। इसके अलावा कहते हैं कि इस दिन घर में कुछ चीज़ों को लाने से बरकत बनी रहती है और साथ ही घर का माहौल भी ठीक रहता है। वही वीणा देवी सरस्वती की सबसे पसंदीदा वस्तु है। इसे आज के दिन घर में लाने से सुख-शांति का माहौल बना रहता है। शास्त्रों में भी इसी बहुत ही पवित्र माना जाता है।

ये बात तो सब जानते ही हैं कि हंस देवी सरस्वती का वाहन है, जिसके कारण इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। हंस की तस्वीर या शो-पीस घर के ऐसे कोने में रखना चाहिए, जहां घर के हर सदस्य की नजर इस पर पड़ती रहे। भगवान की पूजा में प्रयोग किए जाने वाले फूल बहुत ही खास भूमिका निभाते हैं। ऐसे में कमल का फूल बहुत अहम होता है। हर दिन की बजाए किसी एक दिन कमल के फूल का प्रयोग पूजा में करना चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है।

इसके अलावा मोर पंख कई देवी-देवताओं से संबंधित होता है और इसे घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इसे बच्चों के स्टडी रूम में रखना चाहिए। वही विद्या की देवी माता सरस्वती की आराधना के लिए वसंत पंचमी का दिन बहुत ही खास होता है। वैसे तो हर किसी को इसकी रोजाना पूजा करनी चाहिए। लेकिन आज के दिन माता की आराधना के लिए उनकी प्रतिमा को घर में लाना चाहिए। इससे जीवन में हर काम में सफलता मिलती है।

श्रीलंका में बनेगा माता सीता का मंदिर, इसी वर्ष होगा कार्य शुरू
मां सरस्वती की पूजा में जरूर होनी चाहिए यह चीजे, जानिये क्या है महत्त्व

Check Also

तिजोरी में रखें ये चीजें

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्‍तु शास्‍त्र में कुछ ऐसे उपायों …