चमत्कार से कम नहीं हैं ये शुभ चीजें, हिंदू नववर्ष पर घर लाएं

हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। यह नई शुरुआत और सकारात्मकता का शुभ अवसर है। साल 2026 में हिंदू नववर्ष का आगमन हमारे जीवन में नई ऊर्जा और उम्मीदें लेकर आ रहा है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, साल के पहले दिन (Hindu Nav Varsh 2026) कुछ विशेष शुभ चीजों को घर लाना बेहद मंगलकारी होता है। माना जाता है कि इन वस्तुओं से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। आइए जानते हैं उन चमत्कारिक चीजों के बारे में जिन्हें आप इस हिंदू नववर्ष पर अपने घर ला सकते हैं –

घर लाएं ये 5 शुभ चीजें
श्री यंत्र
वास्तु और ज्योतिष में श्री यंत्र को धन, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है। नव संवत्सर के दिन एक सिद्ध श्री यंत्र घर लाएं और इसे लाल कपड़े पर अपनी तिजोरी या पूजा स्थल में रखें। यह आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और एकाग्रता बढ़ाने में मददगार माना जाता है।

गोमती चक्र
गोमती चक्र को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हिंदू नववर्ष के दिन 11 गोमती चक्र लेकर उन्हें पीले या लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे बेवजह के खर्चों पर रोक लगती है और घर में बरकत बनी रहती है।

एकाक्षी नारियल
सामान्य नारियल में तीन आंखें होती हैं, लेकिन एकाक्षी नारियल बहुत दुर्लभ और शुभ माना जाता है। इसे साक्षात देवी लक्ष्मी का रूप मानते हैं। नववर्ष पर इसे विधि-विधान से पूजकर लाल कपड़े में लपेटकर धन के स्थान पर रखने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।

मोर पंख
मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय होने के साथ-साथ घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी बहुत मदद करता है। नए साल के पहले दिन घर में मोर पंख लाकर पूर्व दिशा या मंदिर में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है।

दक्षिणावर्ती शंख
हिंदू धर्म में दक्षिणावर्ती शंख को साक्षात माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। नए साल के पहले दिन इसे घर लाकर पूजा घर में स्थापित करने से जीवन में सुख-शांति आती है। ऐसी मान्यता है कि इसकी रोजाना पूजा से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

पूजन मंत्र
ॐ नमो नारायणाय।।
श्रीमन नारायण नारायण हरि हरि।।
शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम।।

मायके जाकर मनाई जाती है शादी के बाद की पहली होली
रामनवमी कब है? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Check Also

मायके जाकर मनाई जाती है शादी के बाद की पहली होली

भारतीय संस्कृति में शादी के बाद आने वाले पहले त्योहारों का विशेष महत्व होता है, …