आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं ताकि उन्हें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल का ज्ञान हो सके। अब आज हम भी लेकर आए हैं आज का यानी 13 जनवरी का पंचांग।
13 जनवरी का पंचांग-
दिन: बुधवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: स्नानदान अमावस्या, लोहड़ी।
सूर्योदय और सूर्यास्त-
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 45 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त-
आज का चंद्रोदय सुबह 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी दिन शाम को 05 बजकर 54 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय-
अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से दोपहर 02 बजकर 57 मिनट तक।
अमृत काल: रात को 11 बजकर 18 मिनट से देर रात 12 बजकर 51 मिनट तक।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।