आज है चतुर्थी तिथि, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत में तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल देखते हैं जिससे कि पूरे दिन के बारे में पता लग सके। अब आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 15 फरवरी का पंचांग।

15 फरवरी का पंचांग-

दिन: सोमवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 02:44 बजे से रात्रि के 03:38 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत, गणेश जयंती।

विशेष: पंचक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 27 घंटे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 18 घंटे 29 मनट तक, तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र साध्य योग 25 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् शुभ योग मीन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 59 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 11 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 14 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त आज रात 09 बजकर 32 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक।

रवि योग: आज सुबह 06 बजकर 59 मिनट से शाम को 06 बजकर 29 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से दोपहर 03 बजकर 12 मिनट तक।

बसंत पंचमी के दिन जरूर पढ़े श्री सरस्वती चालीसा
वसंत पंचमी 2021 :आने वाली है वसंत पंचमी, जानिए विद्यार्थी क्या करें

Check Also

चंद दिनों में बनना चाहते हैं अमीर, तो घर में जरूर लगाएं ये पौधे

शास्त्रों के अनुसार है कि घर में कुछ विशेष पेड़-पौधे लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति …