मासिक शिवरात्रि की पूजा महादेव के इन भोग के बिना है अधूरी!

हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार माघ में 8 फरवरी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर विधिपूर्वक भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा-अर्चना और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मासिक शिवरात्रि का पर्व देवों के देव महादेव को समर्पित है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार माघ में 8 फरवरी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा-अर्चना और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, जिससे साधक को सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है।

इस दिन लोग कई तरह की चीजों का भगवान शिव को भोग लगाते हैं, जिससे उनकी पूजा सफल होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है। कहा जाता है कि भोग न लगाने से पूजा अधूरी मानी जाती है। चलिए जानते हैं मासिक शिवरात्रि के दिन महादेव के भोग में किन चीजों का शामिल करना फलदायी होता है।

भगवान शिव के भोग

-मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूध का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

-इसके अलावा मासिक शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के भोग में हलवे को शामिल कर सकते हैं। आप कूट्टू के आटे या सूजी का हलवा बना सकते हैं।

-कहा जाता है कि महादेव को मालपुआ अधिक प्रिय है, तो मासिक शिवरात्रि के दिन मालपुआ बनाकर भगवान का भोग लगाएं।

-भगवान शिव की पूजा में बेल के पत्तों का अधिक महत्व है। भोग के तौर पर उन्हें बेलपत्र अर्पित किए जाते हैं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

मासिक शिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त

दैनिक पंचांग के अनुसार, माघ माह की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 8 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर होगा और इसके अगले दिन यानी 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर तिथि का समापन होगा। इस बार मासिक शिवरात्रि का पर्व 8 फरवरी को मनाया जाएगा।

मां काली के इन दिव्य मंत्रों से दूर होंगी नकारात्मक शक्तियां
फरवरी में इस दिन मनाया जाएगा प्रदोष व्रत

Check Also

गंगा सप्तमी की रात घर के इन मुख्य जगहों पर जलाएं दीपक

गंगा सप्तमी का दिन बहुत पावन माना जाता है। यह हर साल वैशाख महीने के …