राहु गोचर 2025: 18 मई से इन राशियों के जीवन में होगा नया सवेरा

मई का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े एवं छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वृषभ संक्रांति से एक दिन पहले देवगुरु बृहस्पति अपनी स्थिति बदलेंगे। बृहस्पति देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके एक दिन बाद सूर्य देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन के चार दिन बाद मायावी ग्रह राहु और केतु भी अपनी स्थिति बदलेंगे। मायावी ग्रह राहु और केतु के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में सवेरा होगा। इन राशियों को लाभ मिल सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

ज्योतिषियों की मानें तो 18 मई को मायावी ग्रह राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं, केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। राहु और केतु के राशि परिवर्तन से कन्या और मीन राशि के जातकों को राहु और केतु से मुक्ति मिल जाएगी।
कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को मायावी ग्रह राहु लाभ पहुंचा सकते हैं। राहु के प्रभाव से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। कारोबार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। गहने खरीद सकते हैं। बिगड़े और अटके काम बनेंगे। निवेश भी कर सकते हैं। घर के बड़े लोगों से अवश्य सलाह लेकर जीवन में कई अहम फैसले ले सकते हैं। राहु के राशि परिवर्तन से धन लाभ होगा। साथ ही भाग्य का सहारा मिलेगा। इससे पैसों की तंगी दूर होगी। विवाह के लिए इच्छुक हैं, तो समय उत्तम होगा। जीवन साथी भी अच्छा मिल सकता है। हालांकि, नौकरी में अस्थिरता आएगी। सेहत संबंधी परेशानी आ सकती है।
कुंभ राशि

मायावी ग्रह राहु के गोचर से कुंभ राशि के जातकों को फायदा मिल सकता है। लग्न भाव का राहु आपको धन लाभ करा सकता है। विषम परिस्थिति में भी किसी न किसी माध्यम से आपको धन लाभ होगा। आप सही जगह पर धन का इस्तेमाल करेंगे। निवेश से आपको फायदा होगा। आपके विचार में स्थिरता देखने को मिल सकती है। आप डाउन टू अर्थ बने रहेंगे।

इससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साहस में वृद्धि होगी। आप स्वयं पर अधिक भरोसा रखेंगे। धन प्राप्ति से पैसों की तंगी दूर होगी। अपनों का साथ मिलेगा। सभी रुके काम बनेंगे। हालांकि, राहु की कुदृष्टि के चलते आप अच्छे और बुरे को समझने में भ्रमित हो सकते हैं। इस स्थिति में घर के बड़े लोगों की मदद अवश्य लें। वहीं, केतु के शुभ प्रभाव से भी आपको फायदा होगा।

वृषभ संक्रांति  पर जरूर करें सूर्य चालीसा का पाठ
सोमवती अमावस्या 2025: सोमवती अमावस्या पर करें ये एक काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

Check Also

क्या है भाद्रपद पूर्णिमा के स्नान-दान का शुभ मुहूर्त?

भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapada Purnima 2025) का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है जो इस साल …