हर साल ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती (Shani jayanti 2025) मनाई जाती है। इस दिन शनि देव की पूजा से संकटों का नाश होता है और उनका आशीर्वाद मिलता है। इस बार शनि जयंती 27 मई को है। ऐसे में शनि देव की कृपा पाने के लिए यहां दिए गए उपायों को आप कर सकते हैं।
हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन साधक भगवान शनि की पूजा करते हैं। इस दिन (Shani jayanti 2025) रवि पुत्र की पूजा करने से जीवन के आने वाले संकटों का नाश होता है। इसके साथ ही भगवान शनि का आशीर्वाद मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार शनि जयंती 27 मई यानी कल मनाई जा रही है।
इस दिन शनि देव की खास कृपा पाने के लिए आइए राशि अनुसार (Zodiac-Wise Shani offerings) उपाय करते हैं।
शनि जयंती पर चढ़ाएं ये चीजें (Offer These Things On Shani Jayanti)
मेष राशि: मेष राशि के लोग शनि जयंती (Shani Jayanti 2025 Remedies) पर भगवान शनि को लड्डू चढ़ाएं।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक इस दिन भगवान शनि को दूध से बनी चीजें अर्पित करें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोग इस तिथि पर मूंग की दाल शनि देव को अर्पित करें।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातक शनि जयंती पर दही-मिश्री का भोग शनि देव को लगाएं।
सिंह राशि: सिंह राशि वाले इस तिथि पर शनि देव को गुड़ अर्पित करें।
कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर साबुत उड़द भगवान शनि को अर्पित करनी चाहिए।
तुला राशि: तुला राशि के लोग शनि जयंती पर गुलाब का फूल शनि देव को चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक इस अवसर पर शमी पत्र शनि देव को चढ़ाएं।
धनु राशि: धनु राशि के लोग इस दिन पर पीली मिठाई का भोग शनि देव को लगाएं।
मकर राशि: मकर राशि के लोगों को शनि जयंती पर न्याय के देवता को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक इस तिथि पर काले तिल छाया पुत्र को अर्पित करें।
मीन राशि: मीन राशि के लोग इस मौके पर आम शनि देव को अर्पित करें।