शारदीय नवरात्र में क्या खाएं और क्या नहीं? 

शारदीय नवरात्र का पर्व मां दुर्गा को समर्पित है जिसमें भक्त व्रत रखते हैं। इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है जिसका पालन हर किसी को करना चाहिए। ऐसे में इस व्रत के नियम को जानते हैं। ताकि व्रत में किसी भी तरह का विघ्न न पड़े।

शारदीय नवरात्र का नौ दिवसीय पर्व मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। इस दौरान भक्त देवी को खुश करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, तो आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्र के व्रत में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किनसे परहेज करना चाहिए?

क्या खाएं?
फल – व्रत में ताजे फल जैसे – केला, सेब, अनार, पपीता, अंगूर, तरबूज, संतरा, और अमरूद खा सकते हैं।

सब्जियां – कुछ विशेष सब्जियां जैसे – आलू, शकरकंद, अरबी, कद्दू, लौकी, खीरा, और कच्चा केला व्रत में खाई जा सकती हैं।

खा सकते हैं ये आटे – व्रत में सामान्य अनाज जैसे गेहूं और चावल का सेवन वर्जित होता है। इसके बजाय, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, और समा के चावल का उपयोग किया जाता है। इनसे पूड़ी, रोटी और खिचड़ी बनाई जा सकती है।

डेयरी की चीजें – दूध, दही, पनीर, और घी का सेवन किया जा सकता है।

नमक – व्रत में सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है। मसालों में काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरी इलायची और अदरक का उपयोग किया जा सकता है।

अन्य खाने की चीजें – साबूदाना, मखाना, मूंगफली, बादाम, काजू, और किशमिश भी व्रत में खाए जा सकते हैं।

क्या न खाएं?
अनाज और दालें – गेहूं, चावल, बेसन, सूजी, मैदा, और किसी भी तरह की दालों का सेवन नहीं करना चाहिए।

लहसुन और प्याज – ये तामसिक माने जाते हैं, इसलिए इनका उपयोग व्रत में पूरी तरह वर्जित है।

सामान्य नमक – व्रत में सामान्य आयोडीन युक्त नमक का उपयोग नहीं करना चाहिए, केवल सेंधा नमक का ही प्रयोग करें।

मांस और शराब – नवरात्र की पवित्रता बनाए रखने के लिए मांस, मछली, अंडे, और शराब का सेवन पूरी तरह से वर्जित है।

तले हुए और मसालेदार भोजन – वैसे तो व्रत में तले हुए व्यंजन खाए जाते हैं, लेकिन अधिक तले-भुने और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए, क्योंकि मन अशांत होता है।

पैकेज्ड फूड और प्रोसेस्ड भोजन – बाजार में मिलने वाले चिप्स, पैकेट वाले जूस, और अन्य प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें सामान्य नमक या अन्य ऐसे तत्व हो सकते हैं, जो व्रत के लिए सही नहीं है।

न करें ये काम
अगर आप नौ दिनों का व्रत रखते हैं, तो बीच में व्रत न तोड़ें।
व्रत के दौरान दिन में सोने से बचें।
दाढ़ी, बाल और नाखून काटने से परहेज करें।
किसी का अपमान न करें और मन में बुरे विचार न लाएं।

सितंबर में कब है महालया, जानिए क्यों इतना खास है यह दिन
क्यों करना पड़ा था अधिक मास का निर्माण, हिरण्यकश्यप से जुड़ी है कथा

Check Also

आज किया जाएगा द्वादशी तिथि का श्राद्ध

18 सितंबर 2025 के अनुसार आज द्वादशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। ऐसा माना जाता …