शरद पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह में 06 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना करने सभी दुखों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

शरद पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। इस दिन विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करने से बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही महादेव की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन किन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ माना जाता है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शरद पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद केसर अर्पित करें। महादेव के मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही शिव जी की कृपा से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं।
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें। प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

जीवन में सुख-शांति पाने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करें और प्रभु के नाम का ध्यान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
सभी कामों में सफलता पाने के लिए शिवलिंग का दूध, दही और शहद से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। अभिषेक करने के बाद शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों से अभिषेक करने से बिगड़े काम पूरे होते हैं और कामों में सफलता मिलती है।

शरद पूर्णिमा 2025 डेट और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व 06 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 06 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर
आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि का समापन- 07 अक्टूबर को सुबह को 09 बजकर 16 मिनट पर

 बेहद रहस्यमयी हैं भगवान शिव के ये 10 अवतार
अक्टूबर में कब मनाई जाएगी लाभ पंचमी

Check Also

नहाय-खाय आज, नोट करें पूजन नियम, मंत्र से लेकर सबकुछ

छठ की शुरुआत नहाय-खाय (Chhath Puja Nahay Khay 2025) के साथ यानी आज के दिन …