सुख-समृद्धि के लिए दीपोत्सव के 5 दिनों में इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक

पांच दिवसीय दीपोत्सव में धनतेरस, छोटी दीवाली, दीवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल है। इसमें से प्रत्येक दिन का अपना एक विशेष महत्व है। ऐसे में अगर आप इन 5 दिनों में घर के इन स्थानों पर दीपक जलाते हैं, चो इससे आपको समृद्धि और स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

5 दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव धनतेरस से भाई दूज तक चलता है। इस बार इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होने जा रही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस दीपोत्सव पर किन-किन स्थानों पर दीपक जलाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

धनतेरस
5 दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस बार यह पर्व शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जरूर जलाने चाहिए। ऐसा करने से साधक को कुबेर देव की कृपा की प्राप्ति होती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही धनतेरस की शाम को यमराज जी के निमित्ति दक्षिण दिशा में चार मुख वाला यम का दीपक भी जरूर जलाएं। इससे पूरे परिवार को स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

छोटी दीवाली
छोटी दीवाली के दिन को काली चौदस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन पर हनुमान जी की पूजा भी की जाती है। छोटी दीवाली यानी रविवार, 19 अक्टूबर पर 14 दीपक जलाने का विशेष महत्व माना गया है। इन दीयों को आप घर के अलग-अलग स्थानों जैसे मंदिर, मुख्य द्वार, रसोई और तुलसी के पास जला सकते हैं।

दीपावली
इस बार दीवाली सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का विशेष महत्व होता है। वैसे तो दीवाली के दिन घर के साथ-साथ गली-मोहल्लों को भी रोशन किया जाता है। लेकिन इस दिन पर आपको घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर उत्तर या पूर्व दिशा की ओर दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसके साथ ही तुलसी के पास भी दीपक जलाना शुभ माना गया है।

गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा इस बार बुधवार 22 अक्टूबर को होगी। इस दिन आप गोवर्धन पूजा के दौरान गिरिराज महाराज की नाभि पर दीपक जला सकते हैं, जो काफी शुभ माना गया है। साथ ही आप इस दिन पर घर के आंगन में दीपक जलाकर भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

भाई दूज
इस बार 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन पर यमराज की पूजा का विधान है। ऐसे में आप इस दिन पर घर के बाहर यमराज के नाम का चौमुखा दीपक जला सकते हैं। यह दीपक घर की दहलीज के बाहर जलाया जाता है। माना जाता है कि इससे जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती और अकाल मृत्यु का भय भी नहीं रहता। वहीं भाई दूज के दिन घर की दक्षिण दिशा में भी तेल का दीपक जलाना काफी शुभ माना गया है।

नरक चतुर्दशी पर घर के इन प्रमुख स्थानो में जलाएं दीपक
धनतेरस पर करें मां तुलसी की खास पूजा, धन-दौलत से भरा रहेगा घर

Check Also

नरक चतुर्दशी पर घर के इन प्रमुख स्थानो में जलाएं दीपक

नरक चतुर्दशी दीपावली उत्सव का दूसरा दिन है, जिसे रूप चौदस या छोटी दिवाली भी …