इस दिन पीपल के पेड़ नीचे जलाएं दीपक, पितृ दोष की समस्या होगी दूर

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु महेश और पितरों का वास होता है। इस पेड़ की विधिपूर्वक उपासन करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, तो पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

किस दिन जलाएं दीपक
पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करने के लिए शनिवार और अमावस्या का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है। क्योंकि इस पेड़ का संबंध शनिदेव से माना जाता है।

पितृ होगा दूर
अगर आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार या अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे शाम को दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को सच्चे मन से करने से पितृ दोष दूर होता है और पूर्वजों की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

होगी आध्यात्मिक उन्नति
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और आध्यात्मिक उन्नति भी होती है।

धन में होगी वृद्धि
अगर आप धन में वृद्धि चाहते हैं, तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं। इसके बाद परिक्रमा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही दरिद्रता की समस्या से छुटकारा मिलता है।

ऐसे करें पीपल के पेड़ की पूजा
सुबह स्नान करने के बाद घर में पूजा-अर्चना करें। सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद शनिवार को शाम को पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद पेड़ की 5 या 7 बार परिक्रमा लगाएं। फूल और प्रसाद समेत आदि चीजें चढ़ाएं। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए देवी-देवताओं से कामना करें।

नवंबर में कब मनाई जाएगी सुब्रह्मण्य षष्ठी
आज है मार्गशीर्ष महीने की चतुर्दशी तिथि

Check Also

नवंबर में कब मनाई जाएगी सुब्रह्मण्य षष्ठी

भगवान स्कंद को मुरुगन और सुब्रहमन्य आदि के नाम से भी जाना जाता है। यह …