सिर्फ और सिर्फ धन के लिए बने है यह 10 उपाय..

धन कमाने के कई उपाय प्रचलित हैं। लेकिन हर कोई चाहता है कोई एक सटीक उपाय जो आसान हो और उनके द्वारा किया जा सके। यहां एकदम सरल उपाय दिए जा रहे हैं आप अपनी सुविधा से किसी 1 को भी अपना सकते हैं। आप बस नियमित उसका पालन करें।

प्रतिदिन शिवलिंग पर जल, बिलपत्र और अक्षत (चावल) चढ़ाएं।

महालक्ष्मी और श्री विष्णु की पूजा करें। श्री लक्ष्मीसूक्त का पाठ करें।

सप्ताह का कोई भी 1 व्रत करें। सोमवार करेंगे तो धन के कारक चंद्रमा प्रसन्न होंगे। मंगल करेंगे तो बजरंगबली, बुध करेंगे तो श्री गणेश, गुरु करेंगे तो विष्णु जी, शुक्र करेंगे तो मां लक्ष्मी, शनि करेंगे तो शनि देव, रविवार करेंगे तो सूर्य प्रसन्न होकर धन, सुख और सौभाग्य का वरदान देंगे।

अनामिका उंगली में सोने, चांदी और तांबे से बनी अंगुठी पहनें।

शाम को किसी भी नजदीकी मंदिर में दीपक लगाएं।

पूर्णिमा को चंद्र का पूजन करें।

कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

किसी की बुराई करने से बचें।

पूर्णत: धार्मिक आचरण बनाएं रखें।

घर में साफ-सफाई बनाएं रखें इससे धन स्थाई रूप से आपके घर में रहेगा।

इस दिशा में रखें घर की तिजोरी, होती है अपार धन वर्षा
हर मनोकामना को पूरी करता है चावल का ये 3 उपाय..

Check Also

आज है भीष्म अष्टमी, बन रहे कई मंगलकारी योग

Aaj ka Panchang 26 जनवरी 2026 के अनुसार, आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की …