हर किसी को लगाना चाहिए केसर का तिलक, होते है जीवन में ये कमाल के फायदे

हिंदू संस्कृति में तिलक का महत्वपूर्ण स्थान। कोई भी पूजा या धार्मिक अनुष्ठान तिलक के बिना अधूरा रहता है। तिलक मंगल और शुभता का प्रतीक है। इसलिए जब कोई व्यक्ति शुभ काम के लिए प्रस्थान करता है तो उसके माथे पर तिलक लगाया जाता है। क्या आप जानते हैं यही तिलक आपकी किस्मत के द्वार भी खोल सकता है।अलग-अलग पदार्थों के तिलक करने से अलग-अलग कामनाओं की पूर्ति की जा सकती है। चंदन,कुमकुम, केसर आदि अनेक पदार्थ हैं जिनके तिलक करने से कार्य सिद्ध किए जा सकते हैं। आइये जानते है केसर का तिलक करने से किन कामनाओं की पूर्ति की जा सकती है।

1. जो व्यक्ति जीवन में सफलता, आकर्षक व्यक्तित्व, सौंदर्य, धन, संपदा, आयु, आरोग्य प्राप्त करना चाहता है उसे प्रतिदिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक करना चाहिए। केसर का तिलक शिव, विष्णु, गणेश और लक्ष्मी को प्रसन्न करता है।

2. कई देवी-देवताओं के यंत्रों का निर्माण करने के लिए केसर की स्याही का उपयोग किया जाता है। केसर शुद्ध, पवित्र और प्राकृतिक खुशबू से भरपूर होती है। इसमें एक दिव्य शक्ति होती है जिससे देवी-देवताओं को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है।

3.जिन लोगों का दांपत्य जीवन कलहपूर्ण हो उन्हें केसर मिश्रित दूध से शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही अपने मस्तक, गले और नाभि पर केसर कर तिलक करें। यदि लगातार तीन महीने तक यह प्रयोग किया जाए तो दांपत्य जीवन प्रेम से भर जाता है।

4 .जिन लोगों की जन्मकुंडली में मांगलीक दोष हो उन्हें हनुमानजी को लाल चंदन और केसर मिश्रित तिलक लगाना चाहिए।

5.अपने व्यापार या कामकाज से जुड़े दस्तावेज जैसे बही-खातों, तिजोरी आदि जगह केसर की स्याही का छिड़काव करने से व्यापार खूब फलता है।

 

पत्नी ने मंदिर में टेका मत्था ,पूरी हुई मुराद
इस दिशा में रखें घर की तिजोरी, होती है अपार धन वर्षा

Check Also

नकारात्मकता दूर करने के लिए घर में लगाएं ये चीजें

वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु के नियमों …