घर में वास्तु दोष होने से हों सकती है बुरी शक्तियों के कारण परेशानियां

यदि किसी व्यक्ति के घर में वास्तु के दोष होंगे तो उसे नकारात्मकता का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही वास्तु दोषों की वजह से मानसिक तनाव बना रहता है, किसी भी काम में मन नहीं लगता है। वहीं ऐसे घर में रहने वाले लोगों को बुरी शक्तियों के कारण परेशानियां होती हैं। इसके साथ ही बुरी नजर की वजह से व्यक्ति के बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं, स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वहीं यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार कुछ  ऐसे उपाय, जिनसे बुरी नजर और वास्तु दोषों से मुक्ति मिल सकती है…

1. घर के मुख्य द्वार पर हनुमानजी की फोटो या छोटी सी मूर्ति लगाएं। इससे घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करेगी। 2. घर के बाहर नीबू-मिर्च बांधें। इसके असर से घर को बुरी नजर नहीं लगती है।
3. घर के मुख्य द्वार सोमवार को रुद्राक्ष की एक माला टांग दें।
4. घर में कहीं भी एकदम अंधेरा न रखें।
5. शाम को घर में झाड़ू न लगाएं। अगर सफाई करना ज्यादा जरूरी हो तो कचरा एक जगह इकट्ठा कर लें, लेकिन घर से बाहर न फेकें।
6. अपनी वर्किंग टेबल के पास भरा हुआ पीने के पानी का गिलास हमेशा रखा रहने दें। गिलास का पानी रोज बदलें।
7. घर के बाहर प्रवेश द्वार पर तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है।

 

दाई से बाई ओर से अगर बिल्ली आपका रास्ता काटे तो होगा आपके लिए शुभ
गुरुवार के उपाय करने से बनते है बिगड़े काम, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को है समर्पित

Check Also

आज है भीष्म अष्टमी, बन रहे कई मंगलकारी योग

Aaj ka Panchang 26 जनवरी 2026 के अनुसार, आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की …